publicuwatch24.-कोरबा। SECL हैपी मेन रोड पर स्थित मस्जिद के सामने कुत्तों के एक झुंड ने गाय और उसके बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में गाय तो किसी तरह बचकर भाग निकली, लेकिन बछड़ा कुत्तों के चंगुल में फंस गया। मस्जिद पर मौजूद मुस्लिम भाइयों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुत्तों के झुंड को भगाकर बछड़े की जान बचाई। हालांकि, तब तक कुत्तों ने बछड़े के कान और पूंछ को बुरी तरह काट दिया था। राहगीरों ने तत्काल गौ सेवा संस्था को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गौ सेवक सदस्यों ने बछड़े को प्राथमिक उपचार दिया, जिसमें उसे पानी पिलाना और कुछ खिलाना शामिल था। इसके बाद पशु चिकित्सक को सूचित किया गया। पशु चिकित्सक के पहुंचने पर बछड़े को इंजेक्शन लगाया गया। कुत्तों द्वारा काटे गए हिस्सों को डिटॉल और पानी से साफ किया गया। बाद में, गौ सेवा संस्था के सदस्य बछड़े को आगे के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गए।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
