publicuwatch24.-रायपुर। नक्सलियों के सरेंडर और पुनर्वास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय नक्सलियों के सरेंडर की अंतिम तारीख तय कर सकता है। अनुमान है कि जनवरी 2026 तक ही सरेंडर और पुनर्वास की अंतिम तारीख हो सकती है। बता दें कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की है।
इधर एक अन्य खबर में नक्सली कमांडर गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को जिस जगह पर जवानों ने मार गिराया है, ओड़िसा के कंधमाल जिले के उसी जंगल में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। सर्च ऑपरेशन के बीच आज जवानों ने कंधमाल जिले के उसी जंगल में दो आईईडी रिकवर किया है। जवानों ने मौक़े पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौक़े पर और भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका में जवानों का ऑपरेशन लगातार जारी है और इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग ओड़िसा पुलिस के IPS अखिलेश्वर सिंह डीआईजी ऑपरेशन लगातार कर रहे हैं।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
