publicuwatch24.-रायगढ़। दो ट्रैलर के बीच जबरदस्त भिंड़त हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रैलर चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना में मृतक चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया। जिसे किसी तरह JCB से बाहर निकाला गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात तकरीबन साढ़े 9 बजे रानीसागर के पास चौढ़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैलर के चालक ने सामने से आ रही ट्रैलर वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे ट्रैलर के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैलर चालक औरंगाबाद बिहार का रहने वाला मोदेश मिस्त्री 31 साल केबिन में बुरी तरह फंस गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को देने पर डायल 112 और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद केबिन में फंस चालक को निकालने का प्रयास किया गया। जहां JCB की मदद से किसी तरह मृतक मोदेश को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रैलर चालक इस हादसे से पहले ग्राम देहजरी रोड पर एक पैदल ग्रामीण को ठोकर मार कर भाग रहा था। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
