publicuwatch24.-रायपुर। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निज निवास ग्राम बीरपुर स्थित अटल चौक में अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े भटगांव नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में सुशासन, राष्ट्रहित और संवेदनशील नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों, आचरण और कार्यों से यह सिद्ध किया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है। अटल जी का संपूर्ण जीवन जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन की सार्थकता तभी है जब वह पारदर्शी, जवाबदेह और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हो। अटल जी का शासन मॉडल आज भी सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामवासियों के साथ अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी सुशासन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिला, बच्चों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाएं अटल जी की विचारधारा को आगे बढ़ा रही हैं।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
