publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय आज अटल जयंती एवं सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, यहाँ देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाक़ात हुई ।विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता ने इस आयोजन की सार्थकता सिद्ध की है ।
सांसद खेल महोत्सव 2025, भव्य समापन समारोह एमपी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सांसद खेल महोत्सव 2025 के भव्य समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी संबोधन को सुनने बड़ी संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह प्रमाण है कि आज का युवा खेलों को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम मान रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं में नई ऊर्जा भरी है। यही ऊर्जा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से गांव–गांव, मोहल्ले–मोहल्ले तक पहुँच रही है। युवाओं का यह जोश और समर्पण ही आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त भारत की मजबूत नींव है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
