publicuwatch24.-महासमुंद। प्रशासन ने चिवराकुटा में अवैध रूप से चल रहे गैस सिलेंडर रिफिलिंग कारोबार का राजफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में छह कैप्सूल ट्रकों सहित सैकड़ों गैस सिलेंडर टंकियां और रिफिलिंग से जुड़े उपकरण जब्त किए गए हैं। यह पूरा कार्य बिना किसी वैध अनुमति और सुरक्षा मानकों के किया जा रहा था, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार एसडीएम अनुपमा आनंद अपनी टीम के साथ बीती रात अवैध धान परिवहन की जांच और कार्रवाई के लिए निरीक्षण पर निकली थीं। इसी दौरान ग्राम चिवराकुटा के पास एक इंडेन गैस का कैप्सूल ट्रक जंगल मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में जाते हुए दिखाई दिया। संदेह होने पर प्रशासनिक टीम ने ट्रक का पीछा किया, तो राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे एक गोदाम में छह कैप्सूल ट्रकों से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग की जा रही थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध गतिविधि पूरी तरह से नियमों की अनदेखी करते हुए की जा रही थी। किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों, पशुधन और वन क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। चर्चा है कि इस पूरे मामले में आसपास के किसी गैस एजेंसी की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि जिस स्थान पर अवैध रिफिलिंग की जा रही थी वह भूमि किसके नाम पर दर्ज है और इस अवैध कारोबार का संचालन कौन कर रहा था।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
