publicuwatch24.-बलौदाबाजार। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 24 किसानों को अधिकार अभिलेख एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 5 हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी सौंपी। कलेक्टर सोनी ने कहा कि 19 से 25 दिसम्बर तक जिले में सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें लोगों की समस्याओ को सुनने व निराकण करने प्रशासन गांव पहुंच रही है।
सुशासन शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्या का निराकरण करें तथा पात्रता अनुसार योजना से लाभान्वित भी करें । उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप योजनाओ का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सामूहिक प्रयास, सहभागिता और सहयोग से जिले को विकसित जिला बनाने की दिशा में जिला प्रशासन अग्रसर है।इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित समूह की महिलाओं एवं हितग्राहियों को विकसित जिला बनाने संकल्प दिलाया। कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
