
पब्लिकयूवाच – दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक महिला और उसके 2 बच्चों की घर के अंदर हत्या हुई से सनसनी मच गई. इस तिहरे हत्याकांड के बाद से मृतक महिला का पति गायब है. पुलिस शक के आधार पर पति की तलाश कर रही है. वारदात वाली जगह पर एक हथौड़ा मिला है जिससे आशंका है कि हत्या में उसका इस्तेमाल हुआ होगा ।
पुलिस पहली नजर में महिला के पति को कसूरवार मान कर चल रही है क्योंकि वह घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. उसे पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा कि ऐसी हिंसक वारदात को कैसे और क्यों अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद पूरे निहाल विहार इलाके में सनसनी फैल गई. सड़कों पर लोगों को हुजून उमड़ गया है ।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 11:30 बजे निहाल विहार पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस ने शिव राम पार्क स्थित घर से प्रीति (28), उसके 9 वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के शव बरामद किए गए. मृतक प्रीति का पति घर में नहीं था. घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।