Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बालोद में शिक्षा मंत्री यादव ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी
- धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
- झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- कलेक्टर बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव में किया पौधरोपण
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
- राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: Publicuwatch Auther
पिछले वर्ष किसानों को मिले सकारात्मक परिणामों से मिली प्रेरणा, कम लागत में बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ अपनाई आधुनिक कृषि तकनीक publicuwatch24.-एमसीबी । आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। एमसीबी जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम केल्हारी निवासी किसान राय सिंह ने इस खरीफ सीजन में पहली बार अपनी खेती में नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है। राय सिंह प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पहुंचे, जहां…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस एवं अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका अदम्य साहस, अटूट आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज़ाद जी ने अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से देश के युवाओं में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अलख जगाई। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के संकल्प के अनुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में तीनों जनपद पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। कुल 185 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण के उपरांत 76 पात्र…
31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के माध्यम से सुझाव मांगे हैं। नागरिक अपनी पसंद की तितली के लिए Google Form के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक मतदान कर सकते हैं। वनमंत्री केदार कश्यप की पहल पर शुरू की गई इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और तितलियों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से…
किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी publicuwatch24.-रायपुर। खरीफ 2026 के दौरान डीएपी की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश के प्रत्येक किसान को समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो, किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उर्वरकों की कालाबाजारी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी के अनुरूप कृषि विभाग…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में आज एक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रैली को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा अचानक पत्थर एवं बोतलें फेंके जाने से अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिस के 16 जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक शामिल थी, दो पुलिस जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला में अस्पताल पहुंच भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायल…
बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक का भंडारण और निर्माण कर रहे दो गोदाम सील, भारी मात्रा में सामग्री जब्त publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने तथा नकली एवं अमानक उर्वरक-कीटनाशकों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत प्रदेशभर में कृषि विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम चिंगरी (अंडा) में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अनुज्ञप्ति के उर्वरक एवं कीटनाशक का निर्माण, भंडारण और विक्रय किए जाने के…
publicuwatch24.-नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं को SC ने खारिज कर दिया है। ये याचिकाएं ईडी और राज्य सरकार की तरफ से दायर की गई थी। भौगोलिकसंदर्भ मामले की सुनवाई देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने की। सुप्रीम कोर्ट ने नियमित रूप से जमानत को चुनौती देने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि केवल कानूनी त्रुटि वाला जमानत आदेश किसी…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा वालों को हद में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया है। इसमें भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर शामिल हुए। भूपेश बघेल ने कहा, आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें। पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी। सारा हमला भाजपा…
publicuwatch24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना की स्टीयरिंग सह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना का उद्देश्य देश में जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत विभिन्न राज्यों में जैव प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना की जा रही है। इन पार्कों की स्थापना राज्यों के सहयोग से की जा रही है,…