Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
publicuwatch24.-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर जागृति अभियान और ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के प्रतिभागियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत और डीजीपी अरुण देव गौतम समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की सराहना की। रायपुर कमिश्नरेट की पहल को सराहा CM साय ने रायपुर कमिश्नरेट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में कमी आई है। उन्होंने…
publicuwatch24.-कोरिया । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम ओड़गी निवासी श्रीमती सुषमा राजवाड़े इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने में कर रही हैं। वे हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं। सुषमा राजवाड़े कहती हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ती जरूरतों के बीच परिवार का खर्च चलाना आसान नहीं है। कई बार जितनी…
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक जल आबंटन की होगी समीक्षा, पेयजल और सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता publicuwatch24.-रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत गठित राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित औद्योगिक इकाइयों के लिए वार्षिक जल आबंटन प्रदाय की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति हेतु जल प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने हेतु जल संग्रहण एवं प्रदाय के लिए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित…
राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संतुलन के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है। विशेषकर बालिकाओं के लिए जूडो आत्मरक्षा और मानसिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। राज्यपाल श्री डेका आज सरकंडा स्थित खेल परिसर में 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप-2026 का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बालक-बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद मुख्यमंत्री ने साझा किए अपने संघर्ष, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के अनुभव, युवाओं को दिया निष्ठा और संवेदनशीलता से कार्य करने का मंत्र आईआईएम रायपुर में प्रशिक्षण और जिलों में मैदानी अनुभव से शासन की कार्यप्रणाली समझेंगे युवा फेलो शिक्षा, कौशल, आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों से युवाओं को सशक्त बना रही राज्य सरकार जो भी दायित्व मिले, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं, जनकल्याण को बनाएं अपने कार्य का उद्देश्य : मुख्यमंत्री साय publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर…
publicuwatch24.-’कोरिया । लाखों महिलाओं को जब से मातृत्व वंदना योजना के तहत एक रकम प्राप्त होने लगी है तबसे उनके प्रसव और उसके बाद का समय उनके लिए आसान हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत प्रसव के उपरांत महिलाओं को उनके पोषण के लिए पांच हजार रूपए प्रदान किए जाते हैं। इससे माताओं के साथ उनके नवजात बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होता हैं। ऐसी ही योजना से लाभान्वित हुई सुनीता अपने स्वस्थ बच्चे के साथ अपना सुंदर भविष्य देख रही हैं। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत खरवत में रहने वाली…
publicuwatch24.-कोरिया । छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में सहायक बन रही है। ग्राम ओड़गी निवासी श्रीमती उर्मिला राजवाड़े, पति हरिनंदन राजवाड़े, इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी जरूरतों और इलाज संबंधी खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं। उर्मिला राजवाड़े बताती हैं कि आज के समय में बढ़ती महंगाई और घरेलू जरूरतों के बीच परिवार का खर्च चलाना आसान नहीं है। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि…
publicuwatch24.-कोरिया। प्रदेश की लाखों महिलाओं को जब से महतारी वंदन योजना के तहत सीधे मदद मिल रही हैं वह अपने परिवार के साथ ज्यादा आत्मसम्मान से जीवन यापन करने लगी हैं। एक ओर इस राशि से उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं वहीं अनेक महिलाओं के लिए यह एक पारिवारिक जिम्मेदारी में हाथ बंटाने का माध्यम बन गई है। कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत के ग्राम नवगई में रहने वाली आशादेवी अब एक जिम्मेदार मां के साथ पारिवारिक खर्च सम्हालने वाली गृहणी भी हो गई हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह अपने बच्चों के…
publicuwatch24.-कोरिया। दूसरे के खेतों में परिश्रम करके आजीविका चलाने वाले श्रमिक परिवार के लिए उनके दादाजी के नाम से बना प्रधानमत्रंी आवास एक पारिवारिक उपहार की तरह है। यह उस युवा जोड़े के लिए दादाजी के उपहार की स्थायी पहचान बन गया है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत नवगईं में रहने वाले यादव परिवार के सदस्य शैलेन्द्र और उनकी पत्नी दूसरे के खेतों में परिश्रम से अपनी आजीविका चलाते हैं। कच्चे घर में रहने वाले इस परिवार को अपने दादाजी के नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए दादाजी रघुनाथ यादव के उपहार की तरह हो…
भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय जगसाय राजवाड़े ने बीरपुर निवास पहुंचकर रखी थी मांग publicuwatch24.-रायपुर। जरूरतमंदों की सहायता के लिए त्वरित पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी दिव्यांग जगसाय राजवाड़े को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। जगसाय 5 अक्टूबर को मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निज निवास बीरपुर पहुंचे थे और अपनी आवागमन संबंधी कठिनाई बताते हुए ट्राइसाइकिल की मांग रखी थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्काल संबंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मांग रखे जाने के लगभग एक घंटे…