Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24,-रायपुर। राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में कई नेता शामिल हुए। सीएम साय ने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी ने मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय पदाधिकारिगण की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह उम्मीदवारी न केवल राजनीतिक दायित्व है, बल्कि प्रदेश…
publicuwatch24,-रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन आज पुलिसकर्मी होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। लगातार करीब 72 घंटे तक कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं। ड्यूटी की थकान के बीच जवानों का होलियाना अंदाज देखने को मिला है। रायगढ़ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं। उर्दना स्थित पुलिस लाइन में जिले के पुरुष और महिला जवान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां होली और फिल्मी गीतों की धुन पर जवान जमकर थिरक रहे हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की…
publicuwatch24,-बलौदाबाजार। अविवादित नामांतरण, बंटवारा,सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरण एवं अन्य स्थानीय समस्याओं का निराकरण तहसील एवं जनपद स्तर पर हो जाना चाहिए,इसके लिये लोगों को जिला कार्यालय न आना पड़े यह सुनिश्चित हो। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने यह निर्देश मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान छोटी- छोटी समस्याओं से सबंधित आवेदनों की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, पीएमज़ीएसवाय, सीएमज़ीएसवाय से समाबंधित सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है उनकी चिन्हांकन कर प्राथमिकता से मरम्मत…
publicuwatch24,-रायपुर। बीजेपी से उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने छग विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल की। सीएम साय इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए वर्तमान में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 2 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जबकि 2 सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा। 9 अप्रैल 2026 तक कार्यकाल वाले सांसदों में फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। यह दोनों कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक…
publicuwatch24,-रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दिन रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। दोनों प्रत्याशी विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन फार्म जमा करेंगी। इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,…
publicuwatch24,-नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी। छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम। हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध। हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा। तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक। 16 मार्च को है चुनाव बता दें कि दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को आयोजित किए जाने हैं। मतों की गिनती उसी दिन की जाएगी। ये सीट अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर खाली हो रहे हैं। वैसे राज्य जहां से राज्यसभा सीट खाली हो रही हैं, वे हैं, महाराष्ट्र (सात सीट),…
publicuwatch24,-बस्तर। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी माओवादी मारा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक SLR, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM एराजेश पुनेम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक…
publicuwatch24,-रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय सी-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार यानी आज से यहां से कामकाज शुरू हो जाएगा। अभी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय में संचालित किया जा रहा था। बता दें कि सी-3 बंगले में इससे पहले उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास हुआ करता था। चूंकि अब वे नवा रायपुर में शिफ्ट हो चुके हैं, इसलिए उनका बंगला खाली हो गया है। यहीं वजह है कि अब इसी भवन को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।…
publicuwatch24,-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद ने कहा, सादगी, सहृदयता एवं समर्पण के पर्याय, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, मेरे मित्र श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका जुनून और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा अनुकरणीय है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ और ऊर्जावान रखे, यही मंगलकामना है।
Publicuwatch24.com-जगदलपुर। होली के उपलक्ष्य पर राज्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष नेतृत्व ने बस्तर के सुरक्षा कैंप एवं बेस कैंप का दौरा कर वहां तैनात जवानों को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया। होली के अवसर पर शीर्ष पुलिस एवं केंद्रीय बल नेतृत्व जवानों के बीच की उपस्थिति केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नेतृत्व और जवानों के बीच अटूट विश्वास एवं एकजुटता का प्रतीक है। बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों के उन सभी छग.पुलिस/सीआरपीएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी/एसएसबी/सीएपीएफ जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर रहकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित कर…