Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत ज्ञान दान की दिशा में जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत लाइब्रेरियन डॉ. मीनाक्षी वाजपेयी ने इतिहास की पुस्तकें जिला प्रशासन को दान की। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र एवं प्रेरक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 8100 से अधिक पुस्तकें एवं इलेक्ट्रॉनिक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद publicuwatch24.-रायपुर । 90 वर्षीय चाका बाई की चेहरे से झलकती मुस्कराहट बता रही है कि उनके जीवन में खुशियां फिर से लौट आई है। उम्र के इस दौर में शारीरिक परेशानियों का आना स्वाभाविक है और ऐसे समय में की गई सहायता बुजुर्गों के लिए बड़ी सहारा बनती है। ठीक से सुनाई नहीं देने की समस्या से जूझ रही चाका बाई मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंची। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें उनकी परेशानियों का समाधान यहां पर अवश्य मिलेगा और हुआ भी ऐसा ही, कैंप कार्यालय से उन्हें तत्काल मदद मिली और उसे श्रवण यंत्र…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. नितिन नवीन मौजूदा वक्त में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। ऐसे हुआ खुलासा 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने फागुन त्यौहार (होली) रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा, होली रंगो तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। आज प्यार के रंगो में रंगे, एकता भाईचारे के रंग में डूबे, यही मेरी कामना है।

Read More

publicuwatch24.-मोहला । आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मानपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी टीआई भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया। तहसीलदार ने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जिसे सामाजिक…

Read More

publicuwatch24.-मोहला। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ अभियान ने दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में शासकीय सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए जनसेवा की मिसाल कायम की। अभियान के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंडकृमानपुर, मोहला एवं अंबागढ़ चौकी में क्लस्टर स्तरीय शिविरों और सेवा रथ के माध्यम से ग्राम-ग्राम पहुँचकर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उनके घर के समीप विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। सीमावर्ती एवं अंतिम छोर के गांवों तक प्रशासन की सीधी पहुँच इस अभियान की प्रमुख उपलब्धि रही। अभियान के दौरान सेवा रथ के माध्यम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अष्टविनायक रियल्टीज द्वारा आज अपनी पूरी टीम के साथ अष्टविनायक शांतिकुंज सिटी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस उत्सव में लगभग 500 से अधिक सहयोगियों एवं टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रंग, गुलाल, संगीत और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने प्रेम, भाईचारे और एकता के रंगों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। अष्टविनायक रियल्टीज परिवार के सीएमडी संतोष लोहाना ने इस अवसर पर सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और सामाजिक समरसता को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। होली के मौके पर देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रोशन ध्रुव निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय युवक बेहोशी की हालत में था। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों…

Read More