publicuwatch24,-रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन आज पुलिसकर्मी होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। लगातार करीब 72 घंटे तक कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं। ड्यूटी की थकान के बीच जवानों का होलियाना अंदाज देखने को मिला है। रायगढ़ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं। उर्दना स्थित पुलिस लाइन में जिले के पुरुष और महिला जवान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां होली और फिल्मी गीतों की धुन पर जवान जमकर थिरक रहे हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दे रहे हैं।
मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। वहीं कलेक्टर भी पुलिस लाइन पहुंचते हैं, जहां पुलिसकर्मी उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है और जवान ड्यूटी के बीच त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं। बिलासपुर में पुलिस जवान परिवार के साथ होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिविल लाइन थाना परिसर में रंग और गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। पूरा माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया है। जवानों ने ‘बिजली खड़ी यहां’ और ‘माय नेम इज लखन’ जैसे गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं। परिवार के सदस्य भी इस उत्सव में शामिल हुए।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
