Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिले के सभी मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यस्थलों में ‘मजदूर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। जिले के उन सभी स्थलों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वर्तमान में मनरेगा के कार्य संचालित हैं। समारोह के दौरान श्रमिकों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर…
मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य 30 मई तक publicuwatch24.-रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आज से जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह अभियान 30 मई 2026 तक संचालित होगा। प्रथम दिवस चार्ज अधिकारियों ने जनगणना कार्य के लिए प्रगणक दलों को विधिवत रवाना किया। उन्हें अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर सर्वेक्षण प्रारंभ करने तथा कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री…
publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। वर्षों से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को मत्स्य विभाग द्वारा निःशुल्क आइस बॉक्स एवं मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के निवासी आत्माराम, कोसगाई दाई मछुआ समिति के माध्यम से रोहू, कतला एवं मृगल प्रजाति की मछलियों का पालन करते हैं। समिति द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 8 से 10 टन मछली उत्पादन किया जाता है, जिससे सदस्यों को नियमित आय प्राप्त होती है। सुशासन तिहार के शिविर में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। एक कुम्हार के हाथों से गढ़ी मिट्टी की सोंधी खुशबू आज सिर्फ बर्तनों तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका की मिसाल बन चुकी है। दुर्ग निवासी 27 वर्षीय धन्नू राम चक्रधारी इसी परिवर्तन की जीवंत तस्वीर हैं, जो अपने पारंपरिक हुनर के दम पर न केवल परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय बाजार में अपनी अलग पहचान भी स्थापित कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों और कारीगरों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित कर उनके कार्य को नई…
publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर मुन्ने अभियान एवं सुशासन तिहार के प्रथम दिवस कांकेर जिला प्रशासन ने सुदूरवर्ती एवं पूर्व में अतिसंवेदनशील रहे ग्राम कंदाड़ी तक पहुंचा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के इस सरहदी गांव में कोटरी नदी पार कर चौपाल लगाई और मौके पर ही कई मांगों के निराकरण के निर्देश दिए। आम के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं…
publicuwatch24.-रायपुर। कोरबा जिले में सुशासन तिहार की शुरुआत आज कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई। 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस तिहार के प्रथम दिवस आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त कुल 332 आवेदनों में से 103 का निराकरण…
मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में आज एक मई से सुशासन तिहार 2026 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 01 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के प्रथम दिवस प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया,…
publicuwatch24.-रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 28 अप्रैल से 1 मई तक चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 रायपुर में किया गया। चार दिवसीय चयन ट्रायल के अंतिम दिन आज हॉकी एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के खेल कौशल का ट्रायल लिया गया। चार दिनों तक चले चयन ट्रायल में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंग के कुल 753 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी में 284, तीरंदाजी में 95, फुटबॉल में 89, एथलेटिक्स में 256 एवं वेटलिफ्टिंग में…
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच में आयोजित प्रदेश स्तरीय शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मलेन में उन्होंने संघ को सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी व प्रभावी बनाने का श्रेय दिया। साथ ही उनकी 6 मांगों पर गंभीरता से चर्चा का आश्वासन दिया। उन्होंने संघ के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आम जनता के जीवन से सीधे जुड़ी हुई व्यवस्था है। आप हितग्राहियों तक समय पर…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल रहे।