publicuwatch24.-रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 28 अप्रैल से 1 मई तक चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 रायपुर में किया गया। चार दिवसीय चयन ट्रायल के अंतिम दिन आज हॉकी एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के खेल कौशल का ट्रायल लिया गया।
चार दिनों तक चले चयन ट्रायल में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, तीरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंग के कुल 753 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी में 284, तीरंदाजी में 95, फुटबॉल में 89, एथलेटिक्स में 256 एवं वेटलिफ्टिंग में 29 बालक-बालिकाओं ने भागीदारी की। अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण व खेल कौशल के आधार पर जारी की जाएगी।
चयनित खिलाड़ी राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल परिसर में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेइंग किट एवं दुर्घटना बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन ट्रायल में सम्मिलित हुए सभी खिलाड़ियों को विभाग द्वारा निःशुल्क भोजन, आवास व मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
Trending
- वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
- दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को मिली मृत्य दंड की सजा उम्र कैद में तब्दील, हाई कोर्ट ने कहा- नहीं है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस…
- रायपुर में 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग
- बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल
- रायगढ़ में “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान तेज: 15 दिन में सैकड़ों प्रतिष्ठानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
- श्रमिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान मामलों में मौके पर की गई कार्यवाही
- जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ,प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर किया जा रहा सर्वे
Saturday, May 2
