publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर मुन्ने अभियान एवं सुशासन तिहार के प्रथम दिवस कांकेर जिला प्रशासन ने सुदूरवर्ती एवं पूर्व में अतिसंवेदनशील रहे ग्राम कंदाड़ी तक पहुंचा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के इस सरहदी गांव में कोटरी नदी पार कर चौपाल लगाई और मौके पर ही कई मांगों के निराकरण के निर्देश दिए।
आम के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार योजना 2.0 के तहत कोयलीबेड़ा विकासखंड को शामिल करते हुए 31 शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच श्रीमती मैनी कचलामी ने आधार, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड में त्रुटियों के कारण योजनाओं से वंचित रहने की समस्या बताई। साथ ही पेयजल संकट के समाधान हेतु बोर खनन की मांग की, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सीसी रोड, स्कूल बाउंड्रीवाल, किचन शेड एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भी सहमति दी गई। इस दौरान श्री मंडावी ने ग्राम आलदंड में 11.69 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् महाराष्ट्र सीमावर्ती ग्राम ओरछागांव (गोपालपुर) में आयोजित शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों की मांग पर बिजली, पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
Trending
- वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
- दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को मिली मृत्य दंड की सजा उम्र कैद में तब्दील, हाई कोर्ट ने कहा- नहीं है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस…
- रायपुर में 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग
- बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल
- रायगढ़ में “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान तेज: 15 दिन में सैकड़ों प्रतिष्ठानों की जांच, कोल्ड चेन व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
- श्रमिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान मामलों में मौके पर की गई कार्यवाही
- जिले में जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ,प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर किया जा रहा सर्वे
Saturday, May 2
