Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई, 2026 को अबू धाबी पहुंचे, जहां से उनके पांच देशों के महत्वपूर्ण कूटनीतिक दौरे की शुरुआत हुई। यह दौरा 20 मई तक चलेगा और इस दौरान वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। अबू धाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह सम्मान ऐसे समय में दिया गया है जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। इस दौरान भारत और UAE के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों का भी स्पष्ट संकेत देखने को मिला। यात्रा के दौरान एक…
publicuwatch24.-रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है. वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे. एक निजी रिजॉर्ट में सभी ठहरे हुए थे. गुरुवार रात नहाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई. इसी दौरान उन्हें हार्टअटैक आने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, अमित दास अपने दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे. इस दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त उनके गले में पानी भर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी…
publicuwatch24.-रायपुर/जांजगीर-चांपा। राज्य में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा, भादा और नवापारा घाट क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की। संयुक्त जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस लाइन जांजगीर में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर वाहन चालक जोहन कुमार और संतोष मिरी के विरुद्ध…
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने सेरीखेड़ी में आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे नवाचारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित अजा परियोजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री पासवान ने जलवायु अनुकूलित एकीकृत बकरी पालन परियोजना, कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों, आजीविका सेवा केंद्र, प्रोजेक्ट पिंक दीदी, बिजनेस दीदी, मशरूम उत्पादन बड़ी उत्पादन कार्य सहित विभिन्न नवाचारों…
publicuwatch24.-छत्तीसगढ़: सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति जारी है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सरकार ने बताया कि राज्य प्रशासन और ऑयल कंपनियां मिलकर लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक खरीदारी या संग्रहण…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में पेट्रोल के दाम 103 रुपये 48 पैसे हुए. पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं. जहां दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा), मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. महानगरों में ईंधन की कीमतों में करीब 2.80 रुपये से लेकर 3.30 रुपये तक का इजाफा देखा गया है. दिल्ली में अब डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.…
publicuwatch24.-खैरागढ़। खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान फिर विवादों के केंद्र में है। कभी मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम को लेकर सुर्खियों में रही यह दुकान अब कथित ओवररेटिंग, अव्यवस्था और दबंगई जैसे आरोपों से घिर गई है। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों के बीच अब एक चर्चा आम हो चुकी है कि अगर जल्दी चाहिए तो रेट से ज्यादा देना पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि दुकान के बाहर कुछ कथित असामाजिक तत्वों ने अपना अनौपचारिक नेटवर्क बना रखा है। आरोपों के मुताबिक निर्धारित कीमत से 10 रुपए ज्यादा लेकर शराब उपलब्ध कराई जा…
publicuwatch24.-दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की गलती की कीमत जनता चुकाएगी। राहुल गांधी ने भविष्य में भी तेल कीमतों में इजाफा होने की आशंका व्यक्त की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपए का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।” वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की जनता…
publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई घोटाले मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि आर्थिक अपराध अलग श्रेणी के होते हैं और इन्हें समाज के खिलाफ ठंडे दिमाग से रची गई साजिश के रूप में देखा जाना चाहिए। ऐसे अपराध देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। इसी टिप्पणी के साथ उन्होंने घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। 29…
publicuwatch24.-रायपुर। CM साय और राज्यपाल डेका आज कृषि विश्वविद्यालय के 11वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं ऑयल…