publicuwatch24.-रायपुर/जांजगीर-चांपा। राज्य में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा, भादा और नवापारा घाट क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की।
संयुक्त जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस लाइन जांजगीर में सुरक्षित रखा गया है।
कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर वाहन चालक जोहन कुमार और संतोष मिरी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- सुशासन तिहार में मछली पालन समिति को मिला आधुनिक मछली जाल
- भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट
- छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास
- जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील पहल: माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने रनपुर में वितरित किए सहायता राशि के चेक
- अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं से लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
- चक्काजाम में गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला कवर्धा के पास फंसा
Friday, May 15
