publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में पेट्रोल के दाम 103 रुपये 48 पैसे हुए. पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं. जहां दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा), मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
महानगरों में ईंधन की कीमतों में करीब 2.80 रुपये से लेकर 3.30 रुपये तक का इजाफा देखा गया है. दिल्ली में अब डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं, कोलकाता में इसके दाम 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.
Trending
- ग्राम रनपुर में प्रशासनिक सक्रियता : शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- सुशासन तिहार में मछली पालन समिति को मिला आधुनिक मछली जाल
- भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट
- छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास
- जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील पहल: माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती ने रनपुर में वितरित किए सहायता राशि के चेक
- अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं से लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
- चक्काजाम में गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला कवर्धा के पास फंसा
- कोरबा में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी रोकी गई
Friday, May 15
