Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। सूरजपुर जिले में इन दिनों सुशासन तिहार 2026 केवल शासकीय शिविरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से जिले के 162 परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, जिससे उनके घरों में स्वच्छता के साथ आत्मसम्मान की नई रोशनी पहुंची है। कई ग्रामीण परिवार ऐसे थे, जो वर्षों से शौचालय सुविधा के अभाव में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समस्या केवल असुविधा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय की शादी को 35 साल पुरे हुए। X पोस्ट में उन्होंने बताया, आज हमारे वैवाहिक जीवन के 35 वर्ष पूर्ण होने के इस पावन अवसर पर मैं अपनी अर्धांगिनी, श्रीमती कौशल्या साय जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता हूँ। इन पैंतीस वर्षों में उनके अथाह स्नेह, अटूट धैर्य, गहरी समझबूझ तथा हर परिस्थिति में दिए गए निरंतर सहयोग ने मुझे जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान की है। मेरे व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी सहचरी भूमिका सदैव अत्यंत महत्वपूर्ण और…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई है। रिंग रोड नंबर-01 स्थित कुशालपुर इलाके में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कॉर्पियो सवार युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच अचानक खूनी संघर्ष शुरू हो गया। बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू, फरसे और लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला Raipur Police के DD नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुशालपुर रिंग रोड पर अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन…
*कोयला उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश और आधारभूत संरचना विस्तार पर हुई सकारात्मक चर्चा* *केंद्र-राज्य समन्वय से औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को गति देने पर जोर* Publicuwatch 24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, खनिज क्षेत्र के विस्तार तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने,…
छत्तीसगढ़ में जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि वन विभाग और विज्ञान सभा के संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता publicuwatch24.-रायपुर । विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गरियाबंद जिले के उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव (ओटर) की प्रमाणिक उपस्थिति दर्ज की गई है। यह सफलता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संयुक्त शोध प्रयासों से संभव हुई है। गरियाबंद वनमंडल के डीएफओ श्री वरुण जैन के सहयोग से लगाए गए कैमरा…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने राज्य के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, मंडलों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्रियों के पारदर्शी एवं व्यवस्थित निस्तारण के लिए भारत सरकार के उपक्रम मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (MSTC) के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध की अवधि को आगामी तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह अनुबंध नवंबर 2019 से प्रभावी है तथा 31 मई 2026 को समाप्त हो रहा था। MSTC के अत्याधुनिक ई-नीलामी…
राज्य सहकारी विकास समिति की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, पैक्स समितियों को बहुआयामी बनाने पर जोर हर ग्राम पंचायत में होगा सहकारी समिति का संचालन, दुग्ध, मत्स्य और लघु वनोपज से जोड़ी जाएंगी समितियां शक्कर कारखानों में मल्टीफील्ड इथेनॉल संयंत्र के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद, बीज, दवा, बैंकिंग और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभता से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषकों को सशक्त बनाने के लिए सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया है। मुख्य सचिव…
काम में बेवजह देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई बिलासपुर में वर्किंग वुमेन हॉस्टल और मोबाइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए और आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में बेवजह की देरी बर्दाश्त नहीं की…
तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स की दी जाएगी ट्रेनिंग 13-17 वर्ष के बालक ले सकते हैं हिस्सा, तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स की दी जाएगी ट्रेनिंग ट्रायल में भाग लेने आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र के साथ पहुंचे खिलाड़ी publicuwatch24.–रायपुर । बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में प्रारंभ हो रहे अंचल के पहले आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 मई और 29 मई को चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित चयन ट्रायल में 13 वर्ष से 17 वर्ष आयु…
’राशनकार्ड वितरण से खाद्य सुरक्षा मजबूत, महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान’ publicuwatch24.-रायपुर । ’राशनकार्ड वितरण से खाद्य सुरक्षा मजबूत, महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान’राज्य शासन द्वारा संचालित जनजातीय गरिमा उत्सव अब दूरस्थ और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और विशेष रूप से जनजातीय परिवारों की वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। राशनकार्ड वितरण से खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ अब उन परिवारों तक भी पहुंच रहा है, जो अब तक इससे वंचित थे। बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम…