Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य संपादन के निर्देश दिए। बैठक में वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव आबकारी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, आबकारी मुख्यालय,…

Read More

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार- श्री राजेश अग्रवाल डीएमएफ (DMF) फंड से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और अधिक सशक्त publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, सुलभ और जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंबिकापुर स्थित नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण एवं अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली नई गति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों पर आधारित है, जिसमें नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को प्रेरक एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। Also Read – कांग्रेस नेता महंत के बयान पर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने जताई नाराजगी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं…

Read More

publicuwatch24.-मानपुर। कई बार छोटी-सी सहायता किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आती है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत हांडीटोला की रहने वाली 30 वर्षीय दिव्यांग हितग्राही खोमीन कल्लो की जिंदगी में भी ऐसा ही सकारात्मक परिवर्तन आया है। बौनापन (शॉर्ट स्टेचर) से प्रभावित खोमीन को रोजमर्रा के कार्यों और आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर से बाहर निकलना, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना या छोटे-छोटे जरूरी काम करना भी उनके लिए चुनौती बन जाता था। 40 प्रतिशत दिव्यांगता से जूझ रही खोमीन अक्सर दूसरों पर निर्भर रहने को मजबूर थीं। लेकिन सुशासन तिहार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व CM भूपेश बघेल ने आज साय सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मंत्रियों को रीलबाज बताते हुए उन्होने कहा, कथित “सुशासन तिहार” में पूरा मंत्रिमंडल नाटक कर रहा है। अधिकारियों को गाली देकर आप जनता को बहला नहीं सकते। जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं। अभी 12 दिन हुए हैं चुनाव समाप्त हुए और पेट्रोल-डीजल 8 रुपया बढ़ गया है। ये राहुल जी पहले ही कह रहे थे कि आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. तब प्रधानमंत्री सहित उनके सारे मंत्रिमंडल के लोगों ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है. लेकिन अब वो मंत्री मौन क्यों हैं? सरकार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हैं।

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां आग बुझाने के लिए जा रहा अग्निशमन वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में फायर ब्रिगेड के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुगली थाना क्षेत्र में हुआ है। कब और कैसे हुआ हादसा ? जानकारी के मुताबिक, अग्निशमन वाहन नगरी से धमतरी जिले के बागतराई क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए रवाना हुआ था, तभी गट्टासिल्ली मोड़ के पास पहले से खड़े तूफान वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. शातिर ठगों ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाया है. खुद को भाजपा के बड़े नेता का पीए बताकर ठगी को अंजाम दिया. डीजल भरवाने के लिए पैसे की मांग पर विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक से रकम ट्रांसफर कराए. पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का निज सहायक (पीए) बताया. बातचीत के दौरान उसने डीजल डलवाने के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही. आरोपी ने झांसा देकर दो अलग-अलग बार में रकम ट्रांसफर करवाने की मांग की.…

Read More

publicuwatch24.-कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. कोरबा के बाद अब कांकेर जिले के सरोना गांव में हीट स्ट्रोक के कारण 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है. अब नौतपा में कांकेर में हीटवेव के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक, सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की घटना सामने आई है. ग्रामीणों के मुताबिक कई चमगादड़ पेड़ों से अचानक नीचे गिरने लगे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. रोजाना सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो रही है…

Read More