Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम कोहकामेटा में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाना था, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए कुल 326 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 134 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित…
जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी समृद्ध जैव विविधता से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) दिखाई दी। इस दुर्लभ वन्यजीव के दिखने से वन विभाग, प्रकृति प्रेमियों और वैज्ञानिकों में उत्साह है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर वन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने…
publicuwatch24.-मुंगेली l जिले के ग्राम पलानसरी के होनहार युवा गुरुदयाल जांगड़े ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। आईएफएस परीक्षा में चयन होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं डीएफओ अभिनव कुमार ग्राम पलानसरी स्थित उनके निवास पहुंचे और गुरुदयाल जांगड़े सहित उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गुरुदयाल जांगड़े ग्राम पलानसरी निवासी सचिव काशीराम जांगड़े के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक…
publicuwatch24.-रायपुर। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाने वाली इस गंभीर घटना पर मंत्री कश्यप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बीजापुर के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में संबद्ध किया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता संग्रहण एवं प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु…
publicuwatch24.-बीजापुर। भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से जारी आदेश के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों अधिकारियों ने पदस्थापना के दौरान पार्षदों से सांठगांठ कर संदेहास्पद तरीके से मांग पत्र तैयार किए और सामग्री खरीदी में भंडार क्रय नियमों व निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। जांच में यह भी…
publicuwatch24.-कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी और अस्पताल का सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर भारी तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी है। पूरा मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के कापसी का है। कापसी में संचालित एक निजी अस्पताल में एक माह की मासूम बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद भर्ती…
publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवरपेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की गरीब परिवार से कम पढ़ी लिखी उद कंुवर भानु मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। उनके पास आजीविका का कोई ठोस साधन नहीं था। उद कुंवर वर्ष 2017 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान की जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 30 हजार रुपये लेकर 5 बकरी पालन शुरू किया, यहीं से उनके विकास का सफर शुरु हुआ। उद कुंवर को बकरी पालन से फायदा…
publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह कहानी है पेण्ड्रा ब्लाक के ग्राम अमरपुर की निधि तिवारी की। निधि दीप महिला स्व सहायता समूह से जून 2023 से जुडी हैं, वे समूह की अध्यक्ष हैं। समूह से जुड़ने के तीन महिने बाद चक्रिय निधि (आरएफ) से 10 हजार रुपये लेकर जर्सी नस्ल की गाय खरीदीं। गाय 15 लीटर दूध देती है। उन्हे 6 महिने बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 60 हजार रुपये मिला, जिसमें उन्होंने और पैसे मिलाकर सब्जी बाड़ी शुरू किया। निधि अपने खेतों में मौसम के अनुसार सब्जी बाड़ी…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के कबीर नगर स्थित निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे. मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रूपनारायण सिन्हा की अचानक तबियत बिगड़ गई. इस बीच उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. आज कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. CM साय ने जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि…
डिजिटल श्रवण यंत्र और रोजगार मिलने से खिल उठी मुस्कान, अब पीएचडी कर समाज सेवा का सपना करेंगी पूरा publicuwatch24.-रायपुर। सपनों की कोई आवाज नहीं होती, लेकिन उन्हें पूरा करने का हौसला हर मुश्किल से बड़ा होता है।गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के वार्ड क्रमांक 1 सिंचाई कॉलोनी सारबहरा स्मृति वाटिका गौरेला की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 75 प्रतिशत श्रवण बाधित सुश्री पूजा साहू ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशक्ति इंसान को मंजिल तक पहुंचा ही देती है। आर्थिक अभाव, सुनने में कठिनाई और सीमित संसाधनों…