Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्वतारोहण उपलब्धियों तथा आगामी अभियानों की जानकारी राज्यपाल को दी। सुश्री अंकिता गुप्ता वर्तमान में कबीरधाम (कवर्धा) पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में लद्दाख स्थित यूटी कांगड़ी पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसके अलावा उन्होंने यूरोपीय महाद्वीप के सर्वाेच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। भेंट के दौरान सुश्री अंकिता ने राज्यपाल को बताया कि उनकी अगली…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले की 7 वर्षीय बालिका मीमांसा साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मिलिट्री स्कूल, फूलगांव में आयोजित की गई थी। मीमांसा साहू ने बेहद कम उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है। मीमांसा मात्र 7 वर्ष की हैं और वे 3 साल…
publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत बनने के बाद बम्हनीडीह में पहली बार अध्यक्ष और 15 पार्षद पद के लिए चुनाव हो रहा है. 1 जून को 4,300 मतदाना वोट डालेंगे. कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं. विकास के दावों के बीच मतदाताओं को साधने के लिए शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे. साथ ही भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे. पूर्व मंत्री जय सिंह ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को वोट करने की अपील की कांग्रेस से सक्ति और जांजगीर जिला के 5 विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने भी चुनाव प्रचार किया।…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय आज कृषि विश्वविद्यालय में आज से शुरू होने वाले राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 में शामिल होंगे. वह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 3:50 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. जहां वे शाम 4 से 5 बजे तक राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 शामिल होंगे. शाम 5:20 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 आयोजित होगा. इसका शुभारंभ 29 मई को शाम 4 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. महोत्सव में देशी-विदेशी आमों की 250…
किसान रूपसिंह नेताम को तत्काल मिली नई किसान किताब, शासन की संवेदनशील पहल से आसान हुआ समाधान publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार अब आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस जनहितकारी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी राहत और सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब पटपरी निवासी किसान रूपसिंह नेताम इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल नई किसान किताब उपलब्ध कराई गई।…
किसानों को वितरित किए गए किसान किताब और फलदार पौधे महिला समूहों को मछली पालन के लिए आईस बॉक्स एवं मछली जाल प्रदान तीन हितग्राहियों को मिला जॉब कार्ड publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कस्तूरा में…
publicuwatch24.-रायपुर। पद पाने के बाद सचिन मेघानी ने अपने रंग बदल दिए। गुर्गे रखकर वसूली रैकेट चला रहे हैं, यह आरोप बीजेपी पार्षदों ने ही लगाया है। बताया यह भी जा रहा है कि जोन क्षेत्र में कुछ युवक निर्माणाधीन मकानों और दुकानों की तस्वीरें लेकर लोगों को जोन कार्यालय बुलाते हैं। आरोप है कि “सेटलमेंट” के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। पार्षदों का कहना है कि छोटे और गरीब मकान मालिक भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। जिसके चलते 6 भाजपा पार्षद जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछले 15…
publicuwatch24.-रायपुर। नीट पेपर लीक और 21 जून की परीक्षा के लिए वायुसेना के इस्तेमाल की खबरों पर मामले में पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह और मानव संसाधन मंत्रालय पर बड़ा हमला किया है। आज सवेरे दिल्ली जाने से पहले अपने एक्स पोस्ट में बघेल ने कहा कि भारत सरकार ने मान लिया है कि गृह मंत्रालय निकम्मा है। यहां कि पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं। सेना का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए है। समस्या मंत्रालय में हैं और समाधान कहीं और ढूंढ रहे हैं। एनटीए डायरेक्टर के कारण पेपर लीक हुआ लेकिन…
गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद publicuwatch24.-नारायणपुर/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की पुलिस को माओवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद की है। अभियान के दौरान बरामद कई खतरनाक सामग्रियों को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई…
publicuwatch24.-बलरामपुर। वाड्रफनगर में भीषण गर्मी की वजह से हो रही चमगादड़ों की मौत के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। हालात को देखते हुए पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया गया, जिससे चमगादड़ों को राहत मिल सके। पुलिस चौकी के पास पेड़ों पर रहने वाले हजारों चमगादड़ों की लगातार मौत की खबर सामने आने के बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का मुआयना करने के बाद पानी के छिड़काव किया गया। वहीं मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके। इसके साथ…