publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय आज कृषि विश्वविद्यालय में आज से शुरू होने वाले राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 में शामिल होंगे. वह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 3:50 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. जहां वे शाम 4 से 5 बजे तक राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 शामिल होंगे. शाम 5:20 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 आयोजित होगा. इसका शुभारंभ 29 मई को शाम 4 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. महोत्सव में देशी-विदेशी आमों की 250 से अधिक किस्मों की प्रदर्शनी लगेगी. इसमें दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो, केसर, मालदा, तोतापरी, आम्रपाली, मल्लिका और मियाजाकी जैसी खास किस्में रहेंगी. तीनों दिनों में आम आधारित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें आम सजावट, मैंगो क्विज, फैंसी ड्रेस, बोनसाई, मॉडल प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजन जैसे अचार, पना, आमरस, जैम व मिठाइयों की प्रतियोगिता शामिल हैं.
Trending
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
Sunday, November 8
