publicuwatch24.-रायपुर। नीट पेपर लीक और 21 जून की परीक्षा के लिए वायुसेना के इस्तेमाल की खबरों पर मामले में पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह और मानव संसाधन मंत्रालय पर बड़ा हमला किया है। आज सवेरे दिल्ली जाने से पहले अपने एक्स पोस्ट में बघेल ने कहा कि भारत सरकार ने मान लिया है कि गृह मंत्रालय निकम्मा है। यहां कि पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं। सेना का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए है। समस्या मंत्रालय में हैं और समाधान कहीं और ढूंढ रहे हैं। एनटीए डायरेक्टर के कारण पेपर लीक हुआ लेकिन उसे प्रमुख सचिव बना कर रखा हुए हैं।
बाबा के साथ धोखा किया हाईकमान ने : भाजपा दूसरी ओर भाजपा ने भी एक्स पोस्ट किया है। कर्नाटक में शिवकुमार को सीएम बनाने के फैसले पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कहा – टीएस बाबा के साथ धोखा हुआ है। हाईकमान ने बाबा के साथ बड़ा धोखा किया है। बता दें कि पिछली कांग्रेस सरकार में ढाई ढाई साल के फार्मूले के तहत बाबा को सीएम बनाने का फैसला किया गया था जो लागू नहीं किया गया। इस पर बघेल ने कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है। हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाया। मुझे ढाई साल का कोई निर्देश नहीं मिला। और मैंने पहले भी कहा था कि हाईकमान जिस दिन कहेगा मैं इस्तीफा दे दूंगा।
Trending
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
Sunday, November 8
