Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां सफारी मार्गो का आवागमन के लिये प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। वनमण्डल अधिकारी ने बताया कि कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामशरण यादव से निजी कार्य हेतु उनके निवास स्थान पर मिलने आये थे।वह 28 मई को को 5 बजे लगभग गाड़ी नंबर CG-22 Y7224 से ठाकुरदिया बैरियर होते हुए बारनवापारा पहुंचे। यहां पर उनके द्वारा संबंधित वयक्ति के कहने पर बारनवापारा में संचालित कैंटीन में भोजन किया जो कि समिती के माध्यम से संचालित है। संबंधित व्यक्ति 7:30 बजे भोजन ग्रहण…

Read More

publicuwatch24.-दंतेवाड़ा/गीदम। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के व्यापार नगरी गीदम में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिती रात एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 06 में रहने वाला परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम में घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। इस अवसर का फायदा उठाते…

Read More

publicuwatch24.-बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर एक ग्रामीण की जमीन का फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर उसका 15 लाख रुपये में सौदा कर लिया था। यही नहीं, आरोपियों ने क्रेता से डेढ़ लाख रुपये का एडवांस भी ले लिया था। जब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, तो पीड़ित पक्ष के होश उड़ गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा फरार है। क्या है पूरा मामला ? पुलिस से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण कर बायपास के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है। 11.38 किमी का है बायपास, 2 वृहद और 2 मध्यम पुल भी बनेंगे लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोण्डागांव जिला मुख्यालय में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के तीनों नगरीय निकायों कोंडागांव , केशकाल और फरसगांव में वर्षा ऋतु के पहले आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने, नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि कोण्डागांव जिला विकास की…

Read More

कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-सीएडी) मॉडल पर छत्तीसगढ़ के प्रयासों की केंद्र सरकार ने की सराहना अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की दी गई सलाह publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सिंचाई दक्षता बढ़ाने, जल उपयोग क्षमता में सुधार लाने और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-सीएडी) मॉडल के…

Read More

श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम publicuwatch24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कम लागत, कम पानी और बंजर भूमि में भी बेहतरीन पैदावार देने के कारण मिलेट्स किसानों की आय बढ़ा रहे हैं और उनके जीवन में खुशहाली ला रहे हैं । कभी पारंपरिक भोजन का हिस्सा रहे रागी (मड़िया), कोदो और कुटकी जैसे मोटे अनाज आज पूरी दुनिया में ‘सुपर फूड’ के रूप में पहचान बना चुके हैं। पौष्टिक गुणों से भरपूर ये अनाज अब घरों के साथ-साथ होटलों और रेस्टोरेंटों में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन निर्माण और योग के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहा। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा एक कुशल संगठनकर्ता, सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने व्यवहार, कार्यशैली और समर्पण से समाज के विभिन्न वर्गों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की केंद्रीय प्रयोगशाला परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्री चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की…

Read More

सभी 194 निकायों में एक ही दिन होगी बैठक, नोडल अधिकारी निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा publicuwatch24.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के सभी 194 नगरीय निकायों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सहित पांच प्रमुख शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आवास निर्माण की प्रगति, आधिपत्य की स्थिति तथा…

Read More