Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
कबीर जयंती पर CM विष्णुदेव साय का संदेश: संत कबीर के विचार आज भी सामाजिक समरसता और पारिवारिक जीवन के लिए प्रासंगिक publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में शामिल हुए। आज (29 जून) ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इस तिथि पर संत कबीर की जयंती मनाई जाती है। संत कबीर के दोहे और उनके किस्सों में छिपे सूत्रों को जीवन में उतार लेने से हमारी सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। संत कबीर की जयंती पर पढ़िए उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जिसमें उन्होंने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के सूत्र बताए हैं… एक दिन एक युवक…
publicuwatch24.-महासमुंद । भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस में आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. रायपुर जिला कार्यालय महासमुंद अंतर्गत 159 सहकारी समितियों समितियों के अध्यक्ष, समिति प्रभारियों अन्य कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजा रोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। साथ ही जिले में 16 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर मे बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों की उपस्थिति मे ध्वजा रोहण किया गया।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ में 29 जून से 6 जुलाई तक ‘सहकारिता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा हैस इसका मुख्य उद्देश्य किसानों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है स राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सहकारिता ध्वजारोहण कार्यक्रम अत्यंत हर्षाेल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सहसपुर समिति में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अंचल के अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों और वक्ताओं ने सहकारिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रायपुर में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश को बताना चाहिए कि वे आखिर किससे नहीं डरते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, हम मोदी से एक लिस्ट चाहते हैं कि आप किससे नहीं डरते। चीन, पाकिस्तान, नेपाल… आखिर किससे नहीं डरते, यह देश को बताइए, तभी आपसे उम्मीद करेंगे। उन्होंने मोदी, सरकार और आरएसएस को कायर कहा। राम मंदिर में चोरी मामले में खेड़ा ने कहा, अयोध्या की लूट तो झांकी है, मथुरा काशी लूटना बाकी है।…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिला अस्पताल में 1 यूनिट ब्लड नहीं मिलने से सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित युवती की मौत हो गई। इस लापरवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2 डॉक्टरों समेत 7 लोगों पर कार्रवाई की है। 4 स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया गया है। जांच रिपोर्ट में बात सामने आई है कि, फीमेल वार्ड से ब्लड बैंक की दूरी 30-40 कदम थी। 85 यूनिट खून उपलब्ध था। इसके बावजूद ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने खुद ब्लड बैंक जाकर मरीज के लिए खून लाने की कोई कोशिश नहीं की। डोनर नहीं होने की जानकारी सीनियर अधिकारियों को नहीं दी, जिससे…
publicuwatch24.-रायगढ़। मौसम बदलने के साथ ही सांपों को निकलना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में रविवार को अलग-अलग स्थानों से 9 सांपों का रेस्क्यू किया गया। जिसमें भारतीय नाग यानि कोबरा, अहिराज, रसेल वाइपर समेत करैत सांप शामिल थे। जिनका स्नैक रेस्क्यू फांउडेशन टीम रायगढ़ के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा गया। दो दिन पहले अच्छी बारिश हुई और अब तेज धूप निकलने लगा है। ऐसे में मौसम के बदलाते ही सांप निकल रहे हैं। रविवार की सुबह से स्नैक रेस्क्यू फांउडेशन टीम रायगढ़ के सदस्यों के पास सांपों के रेस्क्यू के लिए कॉल आने लगे। टीम द्वारा छातामुड़ा,…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली की खरीदी दर (बायबैक रेट) तय की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस दर को अपनाने की आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ से मिली जानकारी के अनुसार, निर्धारित दर को अंतिम अनुमोदन और मंजूरी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) के पास भेज दिया गया…
नशे के दुष्परिणामों पर किया गया जागरूक publicuwatch24.-मुंगेली। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम मचहा में महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से…
publicuwatch24.-रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में बेदखली कार्रवाई शुरू हो गई है. क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को ढहाने के लिए आधी रात से जेसीबी के साथ करीबन हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, गांव के वार्ड 16 और 17 में ऐसे 48 अवैध मकान हैं, जिन्हें ढहाने के लिए राजस्व विभाग ने बेदखली का नोटिस चस्पा किया है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, इसलिए बेदखली की कार्रवाई की जा रही है. वहीं कार्रवाई…
publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान लॉज से तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। लॉज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी…