publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान लॉज से तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
लॉज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी। बताया जा रहा है कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। वर्तमान में लॉज की जगह आइसक्रीम पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां
छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज में दो युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
पीटा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है।
अवैध कमाई के लिए चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का कारोबार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Sunday, November 15
