कबीर जयंती पर CM विष्णुदेव साय का संदेश: संत कबीर के विचार आज भी सामाजिक समरसता और पारिवारिक जीवन के लिए प्रासंगिक
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में शामिल हुए। आज (29 जून) ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इस तिथि पर संत कबीर की जयंती मनाई जाती है। संत कबीर के दोहे और उनके किस्सों में छिपे सूत्रों को जीवन में उतार लेने से हमारी सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। संत कबीर की जयंती पर पढ़िए उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जिसमें उन्होंने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के सूत्र बताए हैं… एक दिन एक युवक अपनी वैवाहिक परेशानियों का समाधान पूछने के लिए संत कबीर के पास पहुंचा। वह बहुत दुखी था। उसने कबीर जी से कहा, “गुरुदेव, मेरे और मेरी पत्नी के बीच हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा हो जाता है। घर में शांति नहीं रहती। कृपया कोई उपाय बताइए।”
संत कबीर उस समय कपड़ा बुन रहे थे। उन्होंने युवक को बैठने के लिए कहा। इसके बाद कबीरदास जी ने अपनी पत्नी लोई को आवाज लगाई और कहा, “एक लालटेन जलाकर ले आओ।” दोपहर का समय था। तेज धूप थी। युवक को यह बात बहुत अजीब लगी कि दिन के उजाले में लालटेन की क्या जरूरत है। कुछ ही देर में लोई जी बिना कोई सवाल किए जलती हुई लालटेन लेकर आ गईं और लालटेन रखकर चुपचाप वापस चली गईं। थोड़ी देर बाद कबीर ने फिर कहा, “लोई, हमारे अतिथि के लिए कुछ मीठा ले आओ।” इस बार लोई मीठे की जगह नमकीन लेकर आईं और रखकर चली गईं। इस बात पर कबीर जी ने भी कोई शिकायत नहीं की।
