Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 08 जुलाई को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। किसानों के लिए बड़ी राहत, अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने यूरिया वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के बराबर खरीफ 2026 में भी यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पूर्व लागू 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त कर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी (ज़ोन-27) द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में भव्य “डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन” का आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी के अध्यक्ष जेसी डॉ. निखिल मोतिरमानी ने बताया कि संस्था समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता अभियान एवं विभिन्न सामाजिक-स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुंचाना…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के न्यायिक अधिकारियों को तबादला आदेश जारी किया है. इस आदेश में 17 उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों को तबादला किया गया है. हाईकोर्ट से जारी आदेश में जगदलपुर में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज एनआईए कोर्ट जगदलपुर में पदस्थ किया गया है. सिद्धार्थ अग्रवाल द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदलपुर, किरन कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज, विनय कुमार प्रधान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सों रायपुर को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई रविवार को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। NEWS 24/लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर बता दें कि इस आयोजन में NEWS 24 और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल हैं, जो इस अभियान…

Read More

publicuwatch24.-कवर्धा। खुद के खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर की है. जानकारी के अनुसार, किसान परमेश्वर पटेल (22 वर्ष) ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाकर रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रही…

Read More

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संभाला पदभार publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. डायवर्जन पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा की ओर जा रही थी. दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कोरबा की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी के पास डायवर्जन पर हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्यामितान कल्याण संघ के बैनर तले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले दुर्ग सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संविलियन की मांग पर अड़े अतिथि शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है। अतिथि शिक्षकों की मांग है कि वह बस्तर के सुदूर अंचलों में और अन्य जिलों में 12 साल से आज तक स्कूली छात्रों को पढ़ा रहे हैं, इसके अलावा कई स्कूलों में उनसे तमाम विभागीय कार्य भी करवाया जाता है. लेकिन मेहनताने के नाम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासियों का इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर्स, ‘अष्टविनायक रियल्टीज़’ और ‘अभिनव बिल्डर्स’ के संयुक्त और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘अभिनव सिटी’ में आज से तीन दिवसीय भव्य ‘आवास मेले’ का शानदार आगाज़ हो रहा है। यह आयोजन आज, 3 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई 2026 तक मोवा के दलदल सिवनी स्थित प्रोजेक्ट साइट पर चलेगा। प्रकृति की हरियाली और आधुनिक सुख-सुविधाओं के बेहतरीन संतुलन को पेश करने वाला यह मेला, घर खरीदारों और निवेशकों के लिए एक अनूठा मंच लेकर आया है। क्या है मुख्य आकर्षण? इस मेले में ग्राहकों…

Read More

बंदियों को समयबद्ध विधिक सहायता, स्वास्थ्य, भोजन एवं सुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को वितरित किए प्रमाण पत्र बंदियों को गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता, स्वास्थ्य, भोजन एवं पुनर्वास सुविधाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देश publicuwatch24.-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एसओपी-2016 एवं संबंधित प्रावधानों के तहत गठित ष्बोर्ड ऑफ विजिटर्सष् द्वारा आज जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा ने की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,…

Read More