publicuwatch24.-कवर्धा। खुद के खेत में लगी फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर की है. जानकारी के अनुसार, किसान परमेश्वर पटेल (22 वर्ष) ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाकर रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रही थी. बुधवार को खेत में काम करने के दौरान परमेश्वर अचानक तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद उनके पिता गोकरण पटेल (55 वर्ष) खेत पहुंचे। उन्होंने बेटे को जमीन पर अचेत पड़े देखे उठाने का प्रयास किया। इस दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दोनों को पड़े देखा, और तत्काल ग्राम कोटवार व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र किराए पर खेत लेकर खेती-किसानी करते थे। एक साथ दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मामले में लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बिरनपुर गांव में खेतों में करंट लगाने से मौत का यह एक वर्ष के भीतर दूसरा मामला है। ग्रामीणों के पहली घटना से सबक नहीं लेने की वजह से दूसरी बार घटना गटी है। पुलिस ने लोगों से खेतों की सुरक्षा के लिए बिजली के करंट का उपयोग नहीं करने और सुरक्षित उपाय अपनाने की अपील की है।
Trending
- विशेष लेख : अन्नदाता के सम्मान से समृद्ध गांवों तक: कृषि और ग्रामीण विकास की नई दिशा
- आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका
- ‘बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं…’ : जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
- महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय
- वृद्धावस्था बीमारी नहीं, जीवन का स्वाभाविक चरण
- छत्तीसगढ़ में 127 दुर्लभ पौध प्रजातियों के संरक्षण की कवायद तेज, वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर बनेगी कार्ययोजना
Friday, October 2
