publicuwatch24.-जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. डायवर्जन पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा की ओर जा रही थी. दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कोरबा की ओर आ रही थी. इसी दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी के पास डायवर्जन पर हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
घटना की सूचना के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को बाहर निकालाने के बाद उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सीएचसी भेजा गया है. 10 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
Trending
- विशेष लेख : अन्नदाता के सम्मान से समृद्ध गांवों तक: कृषि और ग्रामीण विकास की नई दिशा
- आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका
- ‘बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं…’ : जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
- महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय
- वृद्धावस्था बीमारी नहीं, जीवन का स्वाभाविक चरण
- छत्तीसगढ़ में 127 दुर्लभ पौध प्रजातियों के संरक्षण की कवायद तेज, वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर बनेगी कार्ययोजना
Friday, October 2
