Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। हफ्ते में 3 दिन उड़ेगा विमान अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों के लिए हवाई सफर को लेकर अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अंबिकापुर से रायपुर और जगदलपुर होते हुए हैदराबाद तक नई हवाई सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार, 27 अक्टूबर से मां महामाया दरिमा एयरपोर्ट से एलायंस एयर की उड़ान का संचालन शुरू किया गया। इस नई सुविधा से सरगुजा के लोगों को राजधानी रायपुर के साथ-साथ बस्तर के जगदलपुर और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद तक पहुंचने का नया हवाई विकल्प मिला है। पहले दिन विमान निर्धारित समय पर अंबिकापुर पहुंचा और दोपहर…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं एवं माताओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने तथा माँ और बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देने में मदद मिल रही है। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सहसपुर की निवासी श्रीमती रेखा बारीक भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रीमती बारीक ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। पहली संतान के जन्म पर उन्हें योजना के तहत दो किस्तों में कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इसमें पहली…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जनदर्शन केवल आवेदन देने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का एक सशक्त मंच है। इसका भावनात्मक उदाहरण ग्राम डोंगरा निवासी बुजुर्ग चोवा राम के मामले में देखने को मिला, जिन्हें लंबे समय से कानों से सुनाई नहीं देने की समस्या से राहत पाने की उम्मीद उस समय मिली, जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए महज पांच मिनट के भीतर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। बुजुर्ग चोवा राम अपनी सुनने की समस्या को लेकर जनदर्शन में…

Read More

अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं publicuwatch24.-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत सुविधाजनक भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा में 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। पहले समूह की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर।: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष हाईटेक व्यवस्था तैयार की है। त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ITMS के हाईटेक कैमरे, गूगल मैप्स और ड्रोन कैमरों का संयुक्त इस्तेमाल किया जाएगा। इस विशेष निगरानी व्यवस्था के तहत किसी भी सड़क पर जाम की स्थिति बनते ही कंट्रोल रूम से संबंधित यातायात टीम और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने…

Read More

publicuwatch24.-एमसीबी। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहतर जीवन और स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मिशन के तहत ग्राम जवारीटोला, ग्राम पंचायत कर्री, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निवासी शनि के जीवन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। घर पर नल से पेयजल उपलब्ध होने से अब उनकी पानी की जरूरतें पहले की तुलना में अधिक आसानी से पूरी हो रही हैं। पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी से मिली मुक्ति शनि बताते हैं कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के आंकड़ों और क्रियान्वयन को लेकर आयोजित खुली बहस के दौरान हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले प्रेस क्लब परिसर के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी और तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगली बार बहस के लिए किसी समझदार व्यक्ति को भेजना। मीडिया की मौजूदगी में इस मामले में राज्य की भाजपा सरकार की काफी किरकिरी हुई।…

Read More

publicuwatch24.-एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सेवा पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा से नागरिकों को राहत मिल रही है। इसी क्रम में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नगर पंचायत नई लेदरी निवासी विशाल संदीप सोरेन को सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। कम समय में आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत जशपुर जिले के 3,062 से अधिक श्रद्धालु अब तक अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। योजना के 16वें चरण में जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों और सियानगुड़ी क्षेत्र से कुल 194 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए। विगत दिवस जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत करते हुए राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में उनकी सहभागिता को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले…

Read More