Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: Publicuwatch Auther
चार ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 8.44 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को मिलेगा नया संबल publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के अंतर्गत जिले के चार प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए कुल 8 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी…
publicuwatch24.-जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में सासंद कंगना रनौत के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है. बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुतला दहन कर उस बयान को महिलाओं और युवाओं का अपमान बताया. सार्वजनिक मांफी की मांग प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दोनों से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए भाजपा पर युवाओं और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं और महिलाओं पर की गई…
publicuwatch24.-रायपुर। शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बना रही है। इसी सुविधा का लाभ उठाते हुए कोण्डागांव के बंधापारा निवासी रेखलाल साहू ने अपने पुत्र मयंक साहू का निवास प्रमाण पत्र बिना अनावश्यक भागदौड़ के सहजता से बनवा लिया। रेखलाल साहू ने बताया कि उनके बेटे मयंक के विद्यालय में प्रवेश एवं अन्य शासकीय कार्यों के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज़ बनवाने के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे। इसी दौरान…
साइलेंट किलर सिकल सेल: ग्रामीण बच्चों को ले रहा चपेट में, अब हर ब्लॉक में विशेष शिविर लगाने का फैसला
publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां आज भी कई दूरस्थ गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में सिकल सेल जैसी आनुवंशिक बीमारी हजारों परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। यह बीमारी पीढ़ी दर पीढ़ी फैलती है और समय पर पहचान व इलाज नहीं मिलने पर गंभीर रूप ले सकती है। अब सर्वे में मिले आंकड़ों के आधार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हर ब्लॉक में विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। बस्तर के आदिवासी अंचलों में सिकल सेल बीमारी लंबे समय से एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई…
publicuwatch24.-रायपुर / दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा लगातार अहम बैठकों और मुलाकातों से चर्चा में है। नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का कुशलक्षेम भी जाना। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संसद भवन परिसर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने…
publicuwatch24.-नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखा और राज्य की कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख विषयों पर विशेष सहयोग मांगा। पहला- राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी दी जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है और राज्य सरकार…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बदलते छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के परिणामस्वरूप बस्तर आज व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है।…
publicuwatch24.-रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग को पहली बार खजूर के कारोबार में बड़ी पेनाल्टी की रकम मिली है। शहर के नामी कारोबारी साधुराम नेनूमल ने छापेमारी के बाद विभाग को एक ही बार में 1.30 करोड़ रुपए का कर अदा किया है। जानकारी के अनुसार, विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि शहर में खजूर का कारोबार करने वाले एसएन ट्रेडर्स का देवपुरी में बड़ा गोदाम है। इसके अलावा वो गुढ़ियारी समेत कई जगहों से खजूर की खरीदी- बिक्री करता है। वो राज्य के चुनिंदा कारोबारियों में शामिल है, जो विदेश से खजूर की खरीदी कर और कई राज्यों में भेजता…
publicuwatch24.-रायपुर। संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की एसआईटी जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक साजिद अली सट्टेबाजी के चक्कर में भारी कर्ज में डूबा था। इससे उबरने के लिए उसने बाजार से ऊंची ब्याज दर पर 16 लाख रुपए उधार लिया था। रकम लौटाने के लिए उस पर भारी दबाव था। कर्जदार घर पहुंचकर धमकाने लगे थे। एसआईटी पारिवारिक कलह और आपसी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साजिद अली ने पहले पत्नी राबिया, बेटे इरशाद, बेटी शाहिदा बेगम…
publicuwatch24.-रायपुर। नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में रायपुर समेत प्रदेश के तमाम जिलों में Gen Z संगठन ने प्रदर्शन के दौरान लहराए गए आपत्तिजनक पोस्टरों और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो- वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायतें पहुंची हैं। पुलिस ने इनके आधार पर संबंधित लोगों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टर लहराने वालों के साथ ही इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित करने वालों की भूमिका भी जांच कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।…