publicuwatch24.-रायपुर। संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की एसआईटी जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक साजिद अली सट्टेबाजी के चक्कर में भारी कर्ज में डूबा था। इससे उबरने के लिए उसने बाजार से ऊंची ब्याज दर पर 16 लाख रुपए उधार लिया था। रकम लौटाने के लिए उस पर भारी दबाव था। कर्जदार घर पहुंचकर धमकाने लगे थे। एसआईटी पारिवारिक कलह और आपसी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साजिद अली ने पहले पत्नी राबिया, बेटे इरशाद, बेटी शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन को जहर दिया। फिर वह पूरी रात शवों के पास बैठा रहा। हत्या के करीब नौ घंटे बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
तकनीकी जांच में मिले दो संदिग्ध नंबर
तकनीकी जांच में पुलिस को साजिद अली के मोबाइल से दो संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबरों पर उसकी लगातार बातचीत हुई थी। 17 जुलाई की रात भी साजिद की इन नंबरों पर बात हुई थी, जबकि 18 जुलाई की रात घर से पांचों के शव मिले। घटना के बाद से दोनों नंबर बंद हैं। पुलिस दोनों संदिग्धों की तलाश कर रही है।
एक साल से काम बंद, लेकिन घर चलता रहा
पुलिस के अनुसार, साजिद बैटरी बनाने का विशेषज्ञ था, लेकिन पिछले एक वर्ष से उसने काम बंद कर दिया था। इसके बावजूद परिवार का खर्च चलता रहा। उसके मोबाइल और बैंक खाते की जांच में सट्टेबाजी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। आईपीएल के दौरान खाते में लगातार लेन-देन मिला है।
Trending
- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी ने उल्लू को ही क्यों बनाया अपना वाहन? जानें दिवाली की रात इसके दर्शन का गूढ़ अर्थ, धार्मिक संदेश और नियम
- मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर सीएम साय का पलटवार, कहा- अपनी कथनी और करनी के कारण खो चुके हैं जनता का विश्वास…
Friday, November 6
