publicuwatch24.-रायपुर / दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा लगातार अहम बैठकों और मुलाकातों से चर्चा में है। नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का कुशलक्षेम भी जाना। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संसद भवन परिसर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं और लंबित रेल लाइनों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे।एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच
Trending
- पहले सर्दी-जुकाम, फिर बढ़ सकती है परेशानी, जानिए स्वाइन फ्लू से कैसे बचें
- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी ने उल्लू को ही क्यों बनाया अपना वाहन? जानें दिवाली की रात इसके दर्शन का गूढ़ अर्थ, धार्मिक संदेश और नियम
- मंडल की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, 77 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
- जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित
- गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
- दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा, शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग
- भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन
Friday, November 6
