Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, छुट्टी मांगने पर दुर्व्यवहार करने, अतिरिक्त काम कराने और काम से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को हटाने की मांग की है। वहीं नगरपालिका सीएमओ ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है। महासमुंद नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने अरुण पन्नालाल के साथ पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल दर्ज करवाया था. बता दें कि फेसबुक पर अरुण पन्नालाल की अभद्र टिप्पणी किए जाने पर शुक्रवार की रात बजरंग दल ने उनके घर का घेराव किया था. इसके बाद भाजपा के नेता और प्रवक्ता सिविल लाइन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाया था. थाने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता अमित चिमननी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा.…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में आज सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा बताया जा रहा है। आगे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का अरुण पन्नालाल सरगना है, जिसकी पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिए. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि अरुण पन्नालाल खुद कब धर्मांतरित हुए? कितने संस्थाओं से उन्हें पैसे मिले? इसका उपयोग कहां हुआ? आजीविका कैसे चल रही है? ऐसे सारे विषय में प्रशासन को जांच करना चाहिए. विदेशी फंडिंग के यहां के सरगना हैं पन्नालाल. मैं मांग करता…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की गई। नो पार्किंग और अवैध वेंडरों पर कार्रवाई आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान वर्ष 2025-26 में रेलवे अधिनियम की धारा 159 के अंतर्गत नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने वाले 2,025 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं धारा 144…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारतीय हथकरघा की गौरवशाली परंपरा को संरक्षित एवं समृद्ध बनाने वाले सभी बुनकर भाई-बहनों और शिल्पकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय हथकरघा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। देश के बुनकर अपनी कला, मेहनत और कौशल के माध्यम से सदियों पुरानी इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हथकरघा से जुड़े कारीगरों का योगदान हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ-साथ रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। वित्त…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, विश्वविख्यात साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर भारतीय साहित्य, कला, संस्कृति और दर्शन के विश्वदूत थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया। उनकी साहित्यिक कृतियों में राष्ट्रप्रेम, मानवता, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर की रचनाएं और विचार आज भी समाज को ज्ञान, संवेदना, स्वतंत्र…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश में जनकल्याण, सुख-शांति एवं सर्वसमृद्धि की कामना की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि देवों के देव महादेव की कृपा सदैव छत्तीसगढ़वासियों पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा, बुनकरों और शिल्पकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हथकरघा कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय हुनर की पहचान है। बुनकरों के कौशल को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि और…

Read More

रोजाना खपत की जानकारी से आधा हुआ बिजली बिल, ग्राम ओरमा के ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव स्मार्ट मीटर से बढ़ी पारदर्शिता, बिजली की बचत के साथ ऑनलाइन भुगतान भी हुआ आसान publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुविधाजनक और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बालोद जिले के ग्राम पंचायत ओरमा में स्मार्ट मीटर की स्थापना के बाद ग्रामीणों के बिजली उपयोग के तरीके में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अब उपभोक्ता प्रतिदिन अपनी बिजली खपत की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा का विवेकपूर्ण…

Read More