publicuwatch24.-रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की गई।
नो पार्किंग और अवैध वेंडरों पर कार्रवाई
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान वर्ष 2025-26 में रेलवे अधिनियम की धारा 159 के अंतर्गत नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े करने वाले 2,025 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं धारा 144 के तहत स्टेशन और ट्रेनों में बिना अनुमति सामान बेचने वाले 1,780 अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई की गई।
3800 पर कार्रवाई, वसूला 20 लाख से ज्यादा जुर्माना
दोनों अभियानों में कुल 3,805 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों और यातायात अव्यवस्था से मुक्त रखना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
Trending
- आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- महलोई में विकास कार्यों को मिली नई सौगात, सामुदायिक कीर्तन भवन का भूमिपूजन और शेड का लोकार्पण
- ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा
- स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे AI पाठ्यक्रम,कौशल विकास और नवाचार पर जोर
- 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
- शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके,अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी पर भी मंथन
Saturday, August 8
