publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा, बुनकरों और शिल्पकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हथकरघा कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय हुनर की पहचान है। बुनकरों के कौशल को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा एवं ग्रामोद्योग उत्पादों ने प्रदेश की कला, संस्कृति और शिल्प कौशल की विविधता को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
Trending
- कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की स्वीकृति के बाद मुंगेली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
- सढ़ौली गांव की महिलाएं खेतों से हुनर तक, इको-फ्रेंडली राखियों से रच रही हैं आत्मनिर्भरता की कहानी
- बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
- बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
- कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
- प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना
- मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
Monday, August 10
