Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आज विद्यार्थियों द्वारा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से उपयोगी संसाधन) विषय पर विभिन्न मॉडल एवं नवाचार प्रस्तुत किए गए। बी.एससी. कृषि के विद्यार्थियों ने अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी उत्पादों एवं संसाधनों में परिवर्तित करने से संबंधित नवीन, व्यावहारिक एवं पर्यावरण-अनुकूल विचारों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग एवं अपशिष्ट का मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। इन मॉडलों में घरेलू कचरे, कृषि अवशेषों तथा जैव-अवक्रमणीय अपशिष्ट के उपयोग से संबंधित रचनात्मक…
तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया राज्यपाल ने publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि युवाओ को सिर्फ नौकरी पाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि अपने विचारों को उद्यम में बदलने का साहस भी रखना चाहिए। एक अच्छा विचार, सही मार्गदर्शन और उपयुक्त तकनीक के साथ आगे बढ़े तो वही नवाचार सफल स्टार्टअप का रूप ले सकता है और आगे चलकर अनेक लोगों के लिए रोजगार का माध्यम बन सकता है। राज्यपाल डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवाचार,…
publicuwatch24.-बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर याचिका को निरस्त करने के लिए दाखिल उनकी स्पेशल लिव पिटिशन (SLP) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. बता दें कि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भूपेश बघेल के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका लगाई है, जिसमें भूपेश बघेल द्वारा पाटन विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन करना बताते हुए उनके निर्वाचन को शून्य करने करने की मांग की गई है. भूपेश बघेल ने इस याचिका को चलने योग्य नहीं कहते हुए सुप्रीम कोर्ट में SLP लगाई थी. अब…
सूर्य नमस्कार चौक के लिए 76.81 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 24.83 लाख रुपये स्वीकृत कुनकुरी में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति, नगरवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। दोनों कार्यों की स्वीकृति मिलने से कुनकुरी में अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री साय…
पुरासांस्कृतिक धरोहर ‘धनपुर’ पर आधारित कॉफी टेबल बुक का हुआ विमोचन publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले ने पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यहां की समृद्ध प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं ‘छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन’ (सीजीटीटीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस’ के दौरान जिले को यह…
publicuwatch24.-कोरिया। वर्षों से जिस जमीन को अपना घर और जीवन का आधार मानकर परिवार पीढ़ियों से वहां रह रहा था, उस जमीन का कोई वैधानिक आधार नहीं था। जमीन पर पूर्वजों की मौजूदगी थी, यादें थीं और कई पीढ़ियों का जीवन था, लेकिन कागजों में उस अधिकार की स्पष्ट पहचान नहीं थी। यह स्थिति श्री भगवानलाल कुशवाहा के परिवार की थी, जो ग्राम अमहर जिला कोरिया में अपने पूर्वजों की जमीन पर करीब 100 वर्षों से अधिक समय से निवास कर रहे थे। भगवानलाल कुशवाहा, पिता स्वर्गीय श्री बीरसाय, बताते हैं कि उनके दादा के जमाने से उनका परिवार इसी…
publicuwatch24.-कोरिया। युवा जीवन में सपनों को पंख लगते हैं और ज्यादा खुशी होती है जब उन्हे आकार मिल जाता है। कुछ ऐसा ही सुखद जीवन कोरिया जिले के ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले बबीता और घास प्रसाद के जीवन में भी हुआ है। अपने छोटे से परिवार के साथ रहने वाले दंपत्ति को अपने सपनों का आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त हो गया है। छोटा जीवन बड़े सपने बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले दंपत्ति बबीता और घासीप्रसाद एक छोटे से किराना दुकान का संचालन करते थे। बेहद कम मात्रा में कृषि…
’बिजली बिल में आई बड़ी राहत’ publicuwatch24.-कोरिया। सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाने की कड़ी में श्रीमती विनीता साहू पति श्री दयाशंकर साहू की कहानी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से उनके परिवार को सौर ऊर्जा का लाभ मिला है और बिजली के बढ़ते खर्च से बड़ी राहत मिली है। श्रीमती विनीता साहू ने बताया कि उनके घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया गया है। यह सोलर पैनल उनकी सासू मां श्रीमती…
publicuwatch24.-कोरिया। कोरिया जिले के वनांचल जनपद सोनहत के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्व सहायता समूह की दो दीदियों ने अपनी कर्मठता से गांव में स्वच्छता की अलख जगा दी है। ग्राम विक्रमपुर में रहने वाली श्रीमती पूनम और श्रीमती जयकुंवर द्वारा बीते वर्ष से निरंतर समर्पण भाव से किए जा रहे स्वच्छता कार्य से पूरे गांव में सामूहिक अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता की समझ विकसित हुई है। अब यह गांव पहले से ज्यादा बेहतर और स्वच्छता से पूर्ण हैं। इस अभिनव पहल से गांव में वातावरण की शुद्धता के साथ प्रदूषण का खतरा भी नगण्य हो गया है।…
तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा publicuwatch24.-एमसीबी । उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नवभारत साक्षरता महापरीक्षा जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के तीनों विकासखंडों मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शिक्षार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ महापरीक्षा में सहभागिता की। जिले में महापरीक्षा के लिए कुल 201 परीक्षा केंद्रों पर 2042 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 1909 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। महापरीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई तथा शिक्षार्थियों की सुविधा…