Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा रही है। इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को समय पर शासकीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम महासमुंद जिले में भी देखने को मिल रहा है। विकासखंड बागबाहरा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भानपुर की कक्षा 7वीं में अध्ययनरत 12 वर्षीय कुमारी तरुणा यादव की कहानी इसी जनसेवा की एक मिसाल है। बचपन से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित तरुणा को खेलने-कूदने, दौड़ने और सीढ़ियां…

Read More

1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव, तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने तथा विभागीय प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों एवं प्रदर्शनी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। ग्रामीण विकास का असली उद्देश्य केवल भौतिक परिसंपत्तियों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन्हें ग्रामीण परिवारों की स्थायी आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनाना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस सोच को धरातल पर साकार किया है धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित गांव माटेगहन ने। यहाँ वीबीजीरामजी योजना के तहत निर्मित एक ‘आजीविका डबरी’ ने किसान ईश्वर/नम्मु के जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती का नया अध्याय लिख दिया है। ’2.43 लाख रुपए की स्वीकृति से आकार लिया नया जीवन’ माटेगहन का यह अंचल मुख्य रूप से वर्षा-आधारित कृषि पर निर्भर रहा है,…

Read More

परखंदा की महिला समूह ने सामूहिक प्रयास से रचा सफलता का नया अध्याय, खस की पहली फसल से 1.12 लाख रुपये की आय publicuwatch24.-धमतरी । कभी पारंपरिक खेती तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाओं ने अब खेती में नए प्रयोगों को अपनाकर अपनी आजीविका के नए रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परखंदा में ‘धान के कटोरा उत्पादक समिति’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने औषधीय एवं सुगंधित फसल खस की खेती को अपनाकर इसी बदलाव की मिसाल पेश की है। समूह ने 2.50 एकड़ क्षेत्र में खस की…

Read More

शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों नगर निगमों, स्वच्छता मित्रों व शहरवासियों को दी बधाई publicuwatch24.-रायपुर। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ‘प्रगति-50’ (PRAGATI-50) योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। देश के चुनिंदा 50 शहरों में राज्य के दो शहरों के शामिल होने से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड की निवासी श्रीमती जमुना बाई के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना राहत का सहारा बनी। लंबे समय से घुटने के गंभीर दर्द से परेशान जमुना बाई का बालोद जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के दो दिन बाद ही उन्होंने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया। घुटने के दर्द के कारण श्रीमती जमुना बाई को उठने-बैठने, चलने-फिरने और घर के सामान्य काम करने में कठिनाई होती थी। परिवार के लिए निजी अस्पताल में उपचार का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई विशेष ब्रेल पुस्तक ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ का आज राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने विमोचन किया। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने कहा कि ज्ञान और अवसर पर हर बच्चे का समान अधिकार है। दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां ब्रेल पुस्तक दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को न केवल उनके कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं से अवगत कराएगी, बल्कि इसमें शामिल संघर्ष से सफलता की गाथाएं उनके भीतर अटूट आत्मविश्वास और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन‘ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। जिले के विभिन्न सेक्टरों एवं परियोजनाओं-अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र के बांग्लापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया। केंद्रों में आकर्षक सजावट के साथ-साथ रंगोली के माध्यम से बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को खूबसूरती…

Read More

एक ही शिविर में 27 नए आधार, 15 आधार अपडेट और 112 कार्ड वितरित; 155 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जारी publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में नारायणपुर जिला प्रशासन का ‘सेवा संकल्प अभियान’ मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले के अत्यंत दूरस्थ एवं भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र अबूझमाड़ में श्सेवा सेतुश् शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को ग्राम पंचायत कुतुल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाते हुए…

Read More

250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ मंथन नवाचार, तकनीक, वित्त और बेहतर कारोबारी वातावरण के जरिए एमएसएमई को सशक्त बनाने पर जोर publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) छत्तीसगढ़ राज्य परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का सोमवार को उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने शुभारंभ किया। “नवाचार एवं सतत औद्योगिक विकास द्वारा एमएसएमई का सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव के पहले दिन 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान ईज ऑफ डूइंग…

Read More