Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए शामिल 16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में प्रकरण वापसी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम सहित प्रमुख सचिव गृह सुश्री निहारिका बारीक, प्रमुख…
कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुंड़ापाल की बसंती कश्यप ने साबित कर दिखाया है कि अगर सही नीति और दृढ़ संकल्प का साथ मिले, तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। कभी घर की चारदीवारी और सामान्य कामकाज तक सीमित रहने वाली बसंती आज क्षेत्र में एक सफल लखपति दीदी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी विजन और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के…
सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज और पोषण गतिविधियों में शामिल हुए परिवार मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों और परिवारों के बीच संवाद का माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक थाली, न्योता भोज और विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्वस्थ परिवार तथा सुपोषित बचपन का संदेश दिया गया। बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के साथ परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया। कलेक्टर श्रीमती रेना…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, अनुभव के लिए निर्धारित अधिकतम…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा का एक नया अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा निवासी श्रीमती कुमारी बाई के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। घर में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण से उनके परिवार को खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण प्राप्त हुआ है। ’प्रक्रिया और वित्तीय सहायता’ ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा में जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू…
publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। बचेली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 निवासी श्रीमती सुधा पटवा के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान पोषण और देखभाल का सहारा बनी। योजना से मिली सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी सेहत और नवजात बेटी की देखभाल में किया। वहीं बेटी के जन्म पर मिली प्रोत्साहन राशि को उसके भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिया। गर्भावस्था के दौरान सुधा को योजना के तहत 3 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने दूध, फल और अन्य…
publicuwatch24.-रायपुर। कुपोषण के शिकार बच्चों को समय पर उपचार, पौष्टिक आहार और विशेष देखभाल देकर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर वापस लौटने में मदद कर रहे हैं। पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की निगरानी और नियमित फॉलोअप किया जाता है। बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर कर उन्हें स्वस्थ जीवन देने में पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) वरदान साबित हो रहे हैं। छत्तीसगढ के कोरबा जिले के कोरबा जिला चिकित्सालय स्थित एनआरसी जीएमसी की बेहतरीन देखरेख और चिकित्सीय सहायता से नवधापारा (मुड़ापार) निवासी श्रीमती राधिका महंत के 18 माह के बेटे आकाश ने कुपोषण को मात देकर स्वस्थ जीवन की ओर…
मशरूम उत्पादन से लेकर अगरबत्ती, साबुन और गोबर के दीये निर्माण तक कई आजीविका गतिविधियों से बढ़ाई आय publicuwatch24.–रायपुर। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह किस प्रकार मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम धनडोंगरी की लखपति दीदी श्रीमती दिनेश्वरी सोरी ने पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर उन्होंने सामान्य गृहिणी से लेकर एक सफल स्वरोजगार संचालक बनने का सफर तय किया है। ’समूह के सहयोग से शुरू किया कारोबार’ श्रीमती दिनेश्वरी सोरी ‘जय सेवा जय बूढ़ा देव…
publicuwatch24.-रायपुर। किसी भी छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पूंजी और आधुनिक साधनों की अहम भूमिका होती है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ऐसे ही छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को वित्तीय सहायता और विस्तार का सुनहरा अवसर दे रही है। कोरबा जिले के तुमान निवासी अफराज अली ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने सामान्य आटा चक्की व्यवसाय को एक सफल और बड़े कारोबार में बदल दिया है। ’योजना से मिली वित्तीय मदद और नई मशीनें’ पहले अफराज अली के पास आटा चक्की का छोटा काम था, जिसके सीमित साधनों के कारण आमदनी का कोई स्थायी और मजबूत…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ