Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। चक्रवाती तूफान ’अर्नब’ के असर से बस्तर संभाग में गत दिनों से जारी लगातार भारी बारिश के चलते बाढ़ के गंभीर हालात बन गए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बस्तर जिले के डोंगाघाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, जिससे कई ग्रामीण और छोटे बच्चे छतों पर फंसने को मजबूर हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। रविवार को भारतीय वायु सेना के विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वायुसेना के जांबाजों ने डोंगाघाट…
जनसहभागिता से निखर रही बच्चों की मुस्कान और सेहत publicuwatch24.-रायपुर। सेवा, संवेदना और जनसहभागिता की भावना को साकार करते हुए धमतरी जिले के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखकर, इन्हें स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामाजिक संस्कारों के जीवंत सामुदायिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस जिलाव्यापी कार्यक्रम में मगरलोड, कुरूद, धमतरी शहरी, धमतरी ग्रामीण और नगरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…
पीएम जनमन से पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला सुरक्षित आशियाना, आवास प्लस 2.0 से छूटे परिवारों तक भी पहुंचेगा लाभ publicuwatch24.-रायपुर। कभी बारिश में टपकती छत और कमजोर दीवारों के बीच रात गुजारने को मजबूर परिवार आज अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जशपुर जिले के ऐसे हजारों परिवारों के लिए केवल एक आवास योजना नहीं, बल्कि वर्षों पुराने सपने को साकार करने और जीवन में स्थायित्व लाने का माध्यम बनी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार…
राहत शिविरों में प्रभावितों से रूबरू होकर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर publicuwatch24.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमरी स्थित मावली माता मंदिर परिसर में ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें कड़ी को ध्यान से सुना। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। मंत्री बघेल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े…
publicuwatch24..-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमरी स्थित मावली माता मंदिर परिसर में ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें कड़ी को ध्यान से सुना। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। मंत्री बघेल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विषयों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
publicuwatch24..-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा और सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर देश में ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनसे समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर मिलें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी कौशल विकास, रोजगार और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इन्हीं प्रयासों से महासमुंद जिले के ग्राम मामाभांचा निवासी रमेश कुमार कन्नौजे ने अपनी शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़कर हुनर को अपनी ताकत बनाया और आज सफल…
publicuwatch24..-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत राज्य सरकार और विभागीय व्यवस्था से जिले में शिक्षा का स्तर अच्छा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय महासमुंद से दूरस्थ क्षेत्र में स्थित ग्राम बरेकेलकला में शासकीय हाईस्कूल संचालित है। यह विद्यालय बस्ती से काफी दूर होने के बावजूद आज शिक्षा, परीक्षा परिणाम, पर्यावरण संरक्षण, जनसहयोग एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था होने से शिक्षण कार्य में निरंतर सुधार आया और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम वर्ष 2016 से 2023-34 तक 100 प्रतिशत रहा है। यह परिणाम विद्यालय के विद्यार्थियों के…
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान publicuwatch24..-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी शामिल हुईं। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कौशिक, पुरूषोत्तम देवांगन एवं महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प की भावना के अनुरूप समर्पण के साथ कार्य कर…
publicuwatch24..-रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से पीडि़त महिलाओं को काउंसलिंग के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा केन्द्रीय राज्यमंत्री को सेंटर में दर्ज होने वाले प्रकरणों और महिलाओं को प्रदान…
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान मुनगा के पोषण लाभों को जन-जन तक पहुंचाने और हर घर में पौधा लगाने का किया आह्वान ग्राम लामकन्हार में शिक्षा, अधोसंरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं के लिए 85 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में लगाया अमरूद का पौधा publicuwatch24..-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु…