Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 23 साल हो गए हैं। सरकारें विकास के दावे तो करती हैं लेकिन आज भी दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में आवागमन के लिए सड़क न होने से परेशानी बनी रहती है। ऐसी स्थिति में मरीज को एंबुलेंस तक ग्रामीण खाट में ले जाने के लिए विवश हैं। ऐसा ही एक मामला गर्भवती महिला को खाट में लिटाकर अस्पताल ले जाने का सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सरगुजा जिले के ग्राम रनपुर कला का है। गांव रनपुर में एक महिला को…
publicuwatch24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल यानि बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज के दिवस के अवसान के बाद कल यानी बुधवार को सुबह 11:05 राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा जबकि शुक्रवार को अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे। बता दें कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पीकर बनने पर रमन सिंह को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह विधि विधाई कार्य के ज्ञाता हैं. इनके अनुभवों का लाभ हम सभी को मिलेगा। साय ने X पोस्ट में लिखा, आदरणीय@drramansinghजी को निर्विरोध रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचन होने पर अनंत शुभकामनाएं। आपके ज्ञान, मार्गदर्शन और अनुभवों का लाभ सदन के साथ हम सभी साथियों को मिलेगा। सफल कार्यकाल हेतु आपको बहुत-बहुत बधाई। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आपने 15 साल तक छत्तीसगढ़…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा. जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है। राजेश मूणत ने शपथ ली – उन्होंने x पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद…
publicuwatch24.-सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, मोदी की गारंटी पर किसी भी प्रकार का संकोच नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 1 लाख करोड़ रूपये आने वाले 5 साल में देने की बात कही थी, इतनी बड़ी राशि लोगों को बहला फुसलाकर बीजेपी ने ले ली, हमसे छीन ली। कांग्रेस की सरकार नहीं बनी, इसलिए मानना पड़ेगा की मोदी की गारंटी ज्यादा चल रही है। बता दें कि, हाल ही में डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त हुए हैं।…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ी में विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली. आज से विधानसभा के शीत सत्र का आगाज हो गया है। यह सत्र दो मायनो में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पहला कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद यह विधानसभा का पहला सत्र है तो वही विधानसभा चुनाव के बाद बदली हुई सरकार की अगुवाई में इस पूरे सेशन का आयोजन होगा। भाजपा नीत नई सरकार इस सत्र में अपने घोषणाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर रही है लिहाजा सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट भी इस सत्र में लाया जाना प्रस्तावित है। यह अनुपूरक…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा की सरकार बनते ही विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर लगे शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों को जानकारी देने के साथ विकसित भारत यात्रा का संकल्प दिला रहे है। इसी कड़ी में मिस्रा ने शासकीय उमाशा खम्हारडीह में लगे शिविर में उन्होंने भारत संकल्प यात्रा का कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही आंगनबाड़ी में चल रहे गोद भराई की रस्म में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के आंचल को श्रीफल से भरा। शिविर में विधायक मिश्रा के साथ पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, पार्षद रोहित…
publicuwatch24.-राजधानी, बेमेतरा,दुर्ग और बिलासपुर में कोल्ड स्टोरेज, अनाज कारोबारियों गल्ला एजेंट्स के सभी 50 ठिकानों पर के सोमवार शाम छापे पूरे हो गए । सभी तीन सौ आयकर अफसर लौट आए हैं।। छापे की कार्रवाई में अफसरों को भारी मात्रा में कच्चे में लेन-देन करने के दस्तावेज हाथ लगने की बात सूत्र बता रहे हैं। अफसरों ने इन सभी ठिकानों से पांच सौ करोड़ से अधिक के कर चोरी का आंकलन किया है। सूत्रों के आईटी अफसरों को अलग-अलग कारोबारी ठिकाने से कच्चे में लेन-देन के जो दस्तावेज हाथ लगे हैं। उनमें सौ करोड़ रुपए से ज्यादा में कच्चे…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से अनाधिकृत भर्तियां हुई। मंत्रियों ने न सिर्फ अपने-अपने विभागों में बल्कि कांग्रेस नेताओं ने अपनी अनुशंसा पर मनमाफिक विभागों और संस्थानों में अपने चहेतों को पद न होते हुए भी नौकरियां दिलाईं। अब सरकार बदलने के बाद इन नियुक्तियों के विरोध में आवाजें उठने लगीं हैं। पीडब्लूडी, वन विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से लेकर नगरीय निकायों में संविदा और दैनिक वेतनभोगी के गैर जरूरी पद सृजित कर मनमानी नियुक्तियां की गई हैं। अब इन नियुक्तियों को निरस्त कर खाली पदों पर नियमानुसार नियुक्ति…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी। सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा। वही लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद छग विधानसभा भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते कल पुलिस की एक…