Author: admin

publicuwatch24.-बीजापुर। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार, जवानों के साथ ​बीजापुर के चिन्नागेलुर के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि एरिया डॉमिनेशन पर सी आर पी एफ और एसटीएफ की सयुंक्त टीम निकली थी। इसी दौरान चिन्नोगेलुर के जंगलों में जवानों का नक्सलियों के साथ सामना हो गया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर बीजीएल से हमला किया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में जंगल की आड़ लेकर नक्सली वहां से भाग निकले। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है। आपको बता दें कि…

Read More

PU – गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को गिरौदपुरी (छत्तीसगढ़) स्थित एक गरीब परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम महंगू दास एवं माता का नाम अमरौतिन था। उनकी पत्नी का नाम सफुरा था। बचपन से ही सत्य के प्रति अटूट आस्था एवं निष्ठा के कारण बालक घासीदास को कुछ दिव्य शक्तियां हासिल हो गईं, जिसका अहसास बालक घासी को भी नहीं था, उन्होंने जाने-अनजाने कई चमत्कारिक प्रदर्शन किये, जिसकी वजह से उनके प्रति लोगों की आस्था एवं निष्ठा बढ़ी। ऐसे ही समय में बाबा ने भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों को…

Read More

PU – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर कहा, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, मोदी की गारंटी है। जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात को लेकर सीएम साय ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर…

Read More

PU – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, कवासी लखमा, गोमती साय, नीलकंठ टेकाम सहित अन्य विधायकगण और आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित हैं। सम्मान समारोह में सीएम साय ने कहा, आज 18 दिसंबर है, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32…

Read More

PU – रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा दिये गये बयान बिजली बिल हाफ योजना बंद की जायेगी का पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कड़ा विरोध करते हुये कहा कि बिजली बिल हाफ योजना बंद करना राज्य के लोगों पर भाजपा सरकार का अत्याचार है। इस योजना के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो ंको बिजली बिल में बड़ी राहत मिल रही है। सस्ती बिजली पाना राज्य के नागरिकों का नैसर्गिक अधिकार है बिजली उत्पादन के लिये कोयला, पानी, जमीन सभी राज्य का होता है अतः राज्य के लोगों को सस्ती बिजली मिलना ही चाहिये इसीलिये पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य…

Read More

PU – रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को किया जाएगा। जिसकी तैयारियां रायपुर के इंडोर स्टेडियम में शुरू कर दी गई है। प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार को लेकर रविवार को दिल्ली में भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नए मंत्रिमंडल का स्वरूप तय कर लिया गया है। जिसके बाद राजधानी रायपुर में सोमवार से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई…

Read More

PU – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रवाना हुए। सीएम और डिप्टी सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर नाम तय हो सकता है। वहीं दिल्ली रवानगी से पहले नक्सली घटनाओं को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार बदलने से नक्सलियों में बौखलाहट। हमने नक्सलियों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए हैं।

Read More

PU – रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वयभूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन…

Read More

PU – रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद मीडिया से बात करते रमन सिंह ने कहा, “आज मैंने नामंकन दाखिल किया है। मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। मैं सभी को धन्यवाद दूंगा। मेरी कोशिश रहेगी की बेहतर ढंग से विधानसभा का संचालन हो और सारे मुद्दे राज्य के हित के लिए उठें।”

Read More

PU – रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार पहुंचे बीजेपी विधायकों ने फोटो सेशन करवाया। दरअसल नए विधानसभा का पहला सत्र 19 दिसंबर 2023 को है। 19 तारीख मंगलवार को CM विष्णुदेव साय सहित नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन भी होगा। 20 दिसंबर को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा और 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। फोटो सेशन में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और अनुज शर्मा सहित कई बीजेपी विधायक मौजूद रहे।

Read More