Author: admin

publicuwatch24.-जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बीते दिन जगदलपुर विकासखण्ड के अंतर्गत वनांचल इलाके में स्थित पुसपाल धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर धान खरीदी हेतु किसानों को टोकन की उपलब्धता एवं उनकी धान का समय पर तौल सहित धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता देखने के साथ ही नमी मापक यन्त्र से धान में नमी की मात्रा का जांच भी करवाया। कलेक्टर विजय ने धान खरीदी केन्द्र के लिए निर्धारित बफर लिमिट से अधिक धान की मात्रा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल धान के उठाव में तेजी…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। दल्ली राजहरा रायपुर लोकल ट्रेन से फिसलकर एक महिला बुधवार सुबह गिर गई। इससे वो ट्रेन के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्ग जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक उनसे सुबह सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कोई महिला ट्रेन से स्लिप खाकर नीचे चली गई है। जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को अपनी कस्टडी में लिया। महिला की पहचान रामेश्वरी चंदेल पिता स्वर्गीय रामकुमार चंदेल (36 वर्ष) के रूप…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। जिले के ग्राम पंचायत बिजनापुरी में एक सीआरपीएफ के जवान का निधन हो गया है। जवान चंद्रहास साहू छुट्टी पर अपने घर आये हुए थे, जहां तबियत खराब होने पर उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद स्वस्थ होकर वह अपने घर लौट आए थे लेकिन सोमवार की रात जवान का अचानक निधन हो गया। अपने लाडले सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग ग्राम बिजनापुरी पहुंचे और नम आंखों से लोगों ने विदाई दी। गांव के श्मशान घाट में चंद्रहास साहू का अंतिम संस्कार किया गया।…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। जिले के तराईमाल एनआर प्लांट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला पूंजीपथरा थाना का है। जानकरी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना अंतर्गत तराईमाल एनआर प्लांट के पास ट्रेलर ने मोपेड सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान काली मंदिर घरघोड़ा पुजारी परिवार…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। चांपा मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 बी का निर्माण कार्य जारी है। इस बीच ग्राम पुरैना के पास कार्य के दौरान जमीन के नीचे से कंकाल बाहर निकल आया। इससे महंत समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। समाज के लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिख कर आपत्ति जताते हुए निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा कोरबा- चांपा मार्ग का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश के भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी को सौंपा है। वर्तमान में जिले के पुरैना गांव के पास सड़क निर्माण का कार्य किया जा…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवार न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें पति के तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया गया। पत्नी ने आरोप लगाया था कि ससुराल में उसे उसकी त्वचा के काले रंग के कारण प्रताडि़त किया जाता था। बलौदाबाजार जिले के कसडोल के रहने वाले याचिकाकर्ता की 20 अप्रैल 2005 को शादी हुई। कुछ महीने बाद अपनी नौकरी के सिलसिले में पत्नी को लेकर वह हैदराबाद चला गया। बाद में दोनों लौट कर आ गए। पति के मुताबिक इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और कई बार कोशिश करने के बाद…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही पुलिस कानून व्यवस्था में सुधार लाने की कोशिशों में जुट गई है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग शुरू कर दी है। बिलासपुर SP संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अब तक 224 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने इन गाड़ी के मालिकों से 87, 800 रुपए वसूले हैं। जिन वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई उनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दुपहिया में तीन लोग बैठकर चलाने वाले, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, वाहनों में गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न लगाकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दयानंद को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी है और उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा पहुँचे है। मुख्यमंत्री आज कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और सदन के दूसरे दिन कार्यवाही में शामिल होंगे। पोस्टिंग आदेश –

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय ने अपने राजनीतिक गुरु बालकृष्ण शर्मा को श्रद्धांजलि दी और बताया कि कुनकुरी निवासी श्री बालकृष्ण शर्मा (देवकी महाराज) जी मेरे राजनैतिक गुरु और मार्गदर्शक रहे हैं। मैंने, मेरे राजनैतिक जीवन में जो कुछ भी हासिल किया, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन व श्रद्धांजलि। शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि आज – परम आदरणीय स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव जी (सुच्चा बाबा) के पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका सम्‍पूर्ण जीवन भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

Read More