Author: admin

publicuwatch24.–रायपुर। नया रायपुर स्थित कार्यालय में आज लोकनिर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की हैं। उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश देते हुए प्रदेशभर के निर्माणाधीन रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाएं साथ ही विभागीय कार्यों को टाइम लिमिट पर पूरा करें। मंत्री साव ने यह हिदायत भी दी हैं कि इन कामों में लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। विभाग के अधिकारी कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें। इसके अलावा सड़क पर ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम…

Read More

publicuwatch24.–जांजगीर-चांपा। जिले के राछाभाटा चौक के पास सड़क पर खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान रामरतन कश्यप (42) के रूप में हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और राछाभाटा गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। रामरतन ने कई बार पत्नी और युवक के अवैध संबंध और उसके साथ की जाने वाली मारपीट को लेकर थाने में शिकायत की थी। हालांकि पुलिस…

Read More

publicuwatch24.-मुंगेली। जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी चंद्रमोहन सिंह कल रात करीब 1 बजे औचक निरीक्षण करने जरहागांव थाना पहुंच गए. यहां दोनों अफसरों ने थाने का निरीक्षण कर उपस्थित जरहागांव थाना प्रभारी नन्दलाल पैकरा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर ने थाने की कार्रवाई और नए कानून के संबधं में भी चर्चा की। विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत सोमवार रात जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्र में औचक कांबिंग गश्त की गई. इस दौरान तेज रफ़्तार वाहन चालकों के विरुद्ध समझाइश और चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग,…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। 17 लाख के कबाड़ी सामान के साथ ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला था कि ओडिसा राज्य से बसना की ओर टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG04JD7651 से अवैध रूप से कबाडी सामान आ रहा है. जिस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ उक्त वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन चालक का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना प्यारी लाल साहू पिता दुर्योधन साहू, उम्र 37 वर्ष, सा० धुमाभाटा, थाना जगदलपुर (उड़ीसा) व ड्रायवर सीट के बाजू में बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के तीनों क्लस्टर के संयोजक और सह संयोजकों के बैठक में शामिल होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, ये उनकी पार्टी का मामला है, लेकिन जिन नेताओं को मंत्री पद नहीं दिया गया उनको क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई. पार्टी ने इन्हें झुनझुना पकड़ा दिया. आपस में अंदरूनी कलह बहुत है. डर की वजह से बाहर नहीं बोल पा रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद संगठन में चर्चा हुई. हम संगठन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय खनिज के परिवहन के लिए ई परमिट के लिए जारी आदेश को निरस्त करने की मांग साय सरकार से की गई है. इस संबंध में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है. पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने ज्ञापन में लिखा है कि भूपेश सरकार ने कोयले में उगाही करने के लिए आदेश निकाला था, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर हुए कोयला घोटाला की जाँच ED कर रही है. एसईसीएल ऑक्शन करके सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोयला बेचता है, जिसके आधार पर डिलीवरी आदेश जारी…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। आप के तीन बड़े नेता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहे है । इनमें एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, अकलतरा से चुनाव लड़ चुके आनंद मिरी और सक्ती के प्रत्याशी रहे निषाद शामिल हैं। हुपेंडी वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। दो बार भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे हैं अब से कुछ देर बाद होने वाली पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा कर सकते हैं। आप छोड़ने के बाद इनके किसी राष्ट्रीय दल को ज्वाइन करने की भी खबर है । उनके भाजपा प्रवेश की चर्चा है। हालांकि इन्होंने बीते कई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। श्री राम मंदिर अयोध्या भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इसके निमित रायपुर महानगर में 20 जनवरी को जनजागरण के लिए हिंदू समाज व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य बाईक रैली का आयोजन किया जाना है। बाईक रैली का नेतृत्व अकोला महाराष्ट्र के कालीचरण महाराज करेंगे। इससे पहले आज वे मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कालीचरण महाराज कौन है – काली चरण महाराष्ट्र अकोला में हर साल कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेते हैं। कालीचरण महाराज पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने मध्य प्रदेश…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। जिले के कुरूद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शासकीय माध्यमिक स्कूल के बच्चे और पालकों ने शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतर गए हैं। सुबह से ही स्कूली बच्चों और पालकों चक्का जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षक की कमी है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर बड़ा असर पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुरुद क्षेत्र के कचना गांव का है। जहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और उनके परिजन सड़कों पर चक्का जाम कर दिए हैं और शिक्षक…

Read More