Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-महासमुंद। लग्जरी कार से सोने का बिस्किट और पत्ती की तस्करी करते 5 स्मगलर पकड़े गए है। सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे। तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने…
publicuwatch24.-रायपुर। आंजनेय यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय सृजन 2.0 के दूसरे दिन आज फायरलेस कुकिंग, फैशन शो, मॉडल मेकिंग, वॉलीबॉल और शॉट पुट स्पर्धाओं के नाम रहा । शुक्रवार को हुए इन प्रतियोगिताओं में भी अलग – अलग स्कूलों से आए 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जब हम स्कूल में रहते है तो कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बारे में अक्सर सुनते हैं और वहां जाने का मन भी हमारा करता है । सृजन 2.0 में विगत दो दिनों तक हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं…
publicuwatch24.–धमतरी। जिले के टायर गोदाम में भीषण आग लगी है. आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, रुद्री थाना अंतर्गत कासावही के टायर गोदाम में सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखे पुराने टायर जलाकर खाक हो गए हैं. घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची और आग पर काबू पाने के कोशिश में जुटी हुई है. आग लगने का कारण अज्ञात है.…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वर्गीय उत्तमचंद जी कोटड़िया की धर्मसहायिका गुमानी देवी कोटड़िया (82 वर्ष) के जीव ने देह त्याग कर अरिहंत सिद्ध शरण को प्राप्त किए हैं, उनकी भावना अनुसार परिवारजनों ने देहदान किया है। उनके पुत्र शैलेंद्र एवं भूपेंद्र कोटडिया ने बताया कि शाम 4 बजे उनके देवेन्द्र नगर स्थित निवास स्थान से माता जी का पार्थिव शरीर सामाजिक रीति रिवाजों पूजा पाठ करने के उपरांत शहर के लोगों की उपस्थिति में मेडिकल कालेज जेल रोड, रायपुर रवाना हुए जहां कालेज के प्रोफेसर को उनका पार्थिव देह सौप ने की प्रक्रिया कर देह दान किया गया। उक्त अवसर पर शैलेंद्र…
publicuwatch24.-कवर्धा। सरल सहज और विनम्र व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति से हर कोई प्रभावित हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा कबीरधाम जिले के पिपरिया सप्ताहिक बाजार में देखने को मिला। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जब पैदल चलते हुए सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे तो कई लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। डिप्टी शर्मा बगैर किसी तामझाम के सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं से आत्मीयता से बात करते हुए सब्जी की खरीददारी कर रहे थे। सप्ताहिक बाजार में उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। शर्मा ने…
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मजदूर ने दम तोड़ दिया है. इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई. गंभीर घायल मजदूर का रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ए शिफ्ट के दौरान यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के फिनिशिंग एरिया में काम चल रहा था. 38 साल का ठेका श्रमिक बाबूराव स्क्रैप उठवाने का काम कर रहा था. इसी दौरान क्रॉप बकेट में रेल के कटे टुकड़ों को एडजस्ट करते समय क्रॉप बकेट का लिफ्टिंग टैकल लगने से बाबूराव घायल हो…
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे। साव शाम छह…
publicuwatch24.-रायपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री गिरिराज सिंह राजकीय अतिथिशाला रायपुर में दोपहर 12.30 बजे से राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक पश्चात राजकीय अतिथिशाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार से…
publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। अनुशासनहीनता के आरोप में जिला कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने दो बीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया दिया है. एक बीईओ पर आरोप है कि उसने काम में अनुशासनहीनता की तो दूसरे ने बिना वजह के शिक्षकों का वेतन रोक दिया था. दो बीईओ को जो नोटिस दिया गया है उसमें पूछा गया है कि उनपर लगे आरोप क्या सही हैं. नोटिस मिलने वाले अफसरों से तय समय के भीतर जवाब भी देने को कहा गया है. अगर तय समय पर दोनों अफसर जवाब नहीं देते तो एकपक्षीय कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी जिसके जिम्मेदार वो खुद…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हरी सब्जी से भरे दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। इन दो ट्रक में 20 टन सब्जी ननिहाल छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम भेजी जा रही है। साय सरकार के एक महीने पूरे हुए –मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शनिवार को हमारी सरकार को एक महीने पूरे हो रहे हैं| पिछले महीने 13 दिसंबर को हमने शपथ लेकर सरकार की बागड़ोर सम्भाली थी।उन्होंने कहा कि हमने…