Author: admin

publicuwatch24.-रायगढ़। बावली कुंआ शीतला मंदिर के पास ग्राहकों के सामान डिलीवरी करने गये अमेज़न के डिलीवरी बॉय से जबरन रुपये की लूटपाट कर मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने दो फरार आरोपी – रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा और रमेश सिदार को डकैती की गंभीर धाराओं गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है । घटना को लेकर पीड़ित डिलीवरी बॉय प्रभात पटेल (21 साल) निवासी मधुबन मोदीपारा रायगढ़ द्वारा 2 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर बताया कि 02 नवंबर के दोपहर बावली कुआं शीतला मंदिर के पास 3-4 लड़कों द्वारा जबरन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना अंतर्गत युवती के साथ हुई सामूहिक अनाचार की घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेडिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेडिया संयोजक, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, डीसीसी महामंत्री धीरज उपाध्याय, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष भोजराम साहू सदस्य है। जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़िता व परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। सेंदरी, लालखदान, उसलापुर व हिर्री टोल प्लाजा के पास जमकर अवैध वसूली हो रही है। वैध दस्तावेज होने के बावजूद वाहन मालिकों व चालकों से पैसे लिए जा रहे हैं। यहां पर एक साथ ट्रैफिक के 10-12 अधिकारी-सिपाही रहते हैं, जो गाड़ियों को देखते ही झपट पड़ते हैं। पुलिसकर्मी कार्रवाई की धौंस दिखाकर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार कर रहे हैं। यातायात विभाग का वाहन चेकिंग अभियान ट्रैफिक पुलिस के लिए कमाई का जरिया बन चुका है। वाहन के कागजात व लाइसेंस नहीं होने पर ट्रैफिक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। ट्रांसपोर्ट व ट्रैफिक को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए राजधानी की यातायात पुलिस और नगर निगम लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता से लेकर हर उपाय अपना रही हैं। लेकिन मनमानी करने वाले लापरवाह वाहन चालक पुलिस के इन प्रयासों पर लगातार पानी फेरते नजर आ रहे हैं, मानों उन्होंने यातायात के नियमों को तोड़ने की ठान ली हो। दरअसल हम बात कर रहे हैं गलत साइड में वाहनों के आवाजाही को रोकने के पुलिस और निगम के प्रयास की। पिछले दिनों गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से तेलीबांधा इलाके…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय नशीली दवाइयों की सप्लाई चैन पर राजस्थान के कोटा, बुन्दी, जयपुर में दुर्ग पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपये से भी अधिक की नशीली टेबलेट और कप सिरप जब्त किया है। नशीली दवाइयों की अंतराष्ट्रीय मार्केट में भी सप्लाई हो रही थी। डार्क वेब के माध्यम से आरोपी जुड़े थे। इस मामले में पुलिस ने तिरूपति विहार देवपुरा जिला बुंदी राजस्थान अंकुश पॉलीवाल को गिरफ्तार किया है। बता दें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूखे नशे के खिलाफ…

Read More

publicuwatch24.-सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड 5 और 11 में सहायिका तथा सारंगढ़ के वार्ड 11 में कार्यकर्ता की भर्ती की जा रही है। इसी प्रकार सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम घोठला बड़े, खुर्सी, जेवरा, बोइरडीह, दानसरा, रेड़ा, दुर्गापाली और बरदरहा के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती के लिए तथा ग्राम घोठला बड़े और खुर्सी में कार्यकर्ता पद के लिए 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कार्यालय, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वी…

Read More

publicuwatch24.-सूरजपुर। साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर में पांचवें वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जिसका समापन समारोह एडिशनल एस पी शोभराज अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत सूरजपुर लीना कोसम के अतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सरगुजा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ-साथ एरोबिक और जुंबा भी किया गया। अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्हें परेड की सलामी दी गई। परेड की अगवाई परेड कमांडर दिव्यांश बंसल ने की। समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर तथा आसमान में गुब्बारे उड़ाकर खेल की औपचारिक शुरुआत…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। हेलमेट रैली के साथ सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा हेलमेट,सीट बेल्ट, शराब पीकर कर वाहन ना चलाने, खतरनाक ढग से वाहन न चलाने एवं घायल व्यक्तियों की मदद करने की अपील गई। डीएसपी ट्राफिक सतीष ठाकुर द्वारा लिखित ‘‘स्टील सिटी सेफ सिटी’’ पर लिखी यातायात पुस्तक का जिलाधीश महोदया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विमोचन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई। यातायात प्रदर्शनीय, मार्डल, उपकरण, एसीडीआर के सुरक्षा उपकरण, मारूती, यातायात गेम जोन एवं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अफसरों को RSS कार्यालय जाने वाले बयान पर निशाना साधा है. ओपी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के रेट लिस्ट चलते थे. मंडियों की तरह पैसे लेकर तबादले किए जाते थे. वे हमें न बताएं कि ट्रांसफर पोस्टिंग कैसे होते हैं. बीजेपी के गुड गवर्नेंस पर उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है। नई सरकार के पहले बजट को लेकर ओपी चौधरी ने कहा, इस बार के बजट में छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोड मैप होगा. भारत 2047…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। जिले में नेशनल हाईवे पर खड़े धान से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई. इससे ट्रक पर लदा 35 प्रतिशत धान जलकर खाक हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रंमाक CG06 GB 8233 पंचर होने के कारण एनएच 53 पर कौवाझर के पास खड़ी थी. इस दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई. जैसे ही चालक ने गाड़ी में आग लगे देखी तो उसने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, घटना की सूचना…

Read More