Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-कवर्धा। साहू समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए आज पंडरिया थाने का घेराव किया. यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. समाज के लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में साहू समाज के भाजपा नेता को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अश्लील गाली दी और बत्तीमीजी की थी. साहू समाज के लोगों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर थाने का घेरा किया. बता दें कि दो दिन पहले भी इस मामले को लेकर समाज के लोगों ने…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले के ग्राम पंचायत भरेगांव में पीएम मोदी की तस्वीर वाली थैली में सरकारी राशन बांटने पर संचालक को सस्पेंड कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्रवाई की है। इस मामले की शिकायत कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की थी। जिसके बाद जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम भरेगांव पहुंची। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद दुकान संचालन मनोहर चंद्राकर को निलंबित किया गया है। दरअसल, राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका…
publicuwatch24.–दुर्ग। बीती रात से लेकर शनिवार सुबह तक भिलाई के तीन अलग-अलग स्थानों में आगजनी की घटना हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह तक एक के बाद एक आग लगने के तीन अलग-अलग इवेंट मिले। एक जगह से टीम आग बुझाकर आ नहीं पा रही थी और दूसरी जगह का मैसेज आ रहा था। उनकी टीम ने बिना रुके तीनों इवेंट को कवर किया और समय रहते आग पर काबू पाया। नागेंद्र कुमार…
publicuwatch24.-कोरबा। जिले के नेशनल हाईवे- 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजधानी बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और बस दोनों की आमने-सामने…
publicuwatch24.-रायगढ़। आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले और परिवहन करने वालों पर पुलिस निगाह रखकर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में कल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया जिसमें 07 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 158 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब कीमती 73,520 रूपये का जप्त किया गया है जिसमें शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 कार, 01 स्कुटी भी जप्त है। थाना अपराध क्रमांक जप्त माल आरोपी – 1 थाना घरघोडा CrNo 141/24 -…
publicuwatch24.-बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोंगरी नाला के रेत में युवक की लाश दफ्न मिली है. इलाके में लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर लाश को रेत से बाहर निकाला. मामले की तफ्तीश से जांच की जा रही है. बता दें कि कुछ ग्रामीण काम से खेत गए हुए थे. उस दौरान बदबू आ रही थी. जब ग्रामीणों ने जाकर देखा तो रेत में लाश दफ्न थी. सूचना पर एसपी सरजू राम भगत एडिशनल एसपी, गुंडरदेही थाना पुलिस, डॉग स्क्वाड औऱ राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में शव बाहर…
publicuwatch24.–रायपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी उठापटक शुरू हो गई है. एक दूसरे की खामियों और कार्यों को लेकर राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चेकिंग के दौरान पकड़ी जा रही शराब, कपड़े और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. दीपक बैज ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार है फिर आप सोच सकते हैं कि यह सब कौन बांट रहा है. जबकि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के अकाउंट फ्रीज किए जा रहे है. बीजेपी का भी अकाउंट फ्रीज करना चाहिए. दीपक बैज…
publicuwatch24.-गरियाबंद. होली की परंपरा के साथ ही प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देने कांडसर के गौ शाला में पिछले 18 वर्षों से अनूठे तरीके से होली मनाई जा रही है. होली में इस बार गौ माता के साथ गुबरेल कीट, चमगादड़ और पलास के पेड़ को अतिथि बनाया गया है. आज ब्रम्हमुहूर्त से हवन शुरू हुआ है. पूर्णिमा के दिन होगी पूर्णाहुति होगी. फिर उसी भभूति का तिलक लगाकर होली खेली जाएगी. बता दें कि दो दिन पहले क्षेत्र भ्रमण के लिए निकाली गई गौ माता की वापसी हुई. 23 जनवरी को ब्रम्ह मुहूर्त में होने वाले यज्ञ के शुभारंभ…
publicuwatch24.-रायपुर। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सियासी दलों के बीच घमासान मचा हुआ है. जिसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निशाना साधा था. अब उनके बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है. विजय शर्मा का कहना है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए. भाजपा के पक्ष में 6 हजार जारी हुए. बाकी 14 हजार किसके पक्ष में जारी हुए. हमारे सांसद 303 हैं और उनके 240 हैं. उसके बाद भी भाजपा दोषी. जनता किसका अकाउंट बंद करेगी यह जल्द पता लग जाएगा. इतना ही नहीं बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस…
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में आदर्श आचरण संहिता लगा हुआ है। इस बीच बिलासपुर में कांग्रेस नेता महेंद्र गंगोत्री ने सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज के स्वागत में सड़क के बीचो बीच डिवाइडर में लगे इलेक्ट्रिक पोल में कटआउट और पोस्टर लगवाए। इधर, जैसे ही इसकी जानकारी निगम को मिली तो तत्काल हटवाया गया। साथ ही शासकीय संपत्ति के राजनीतिक दूरूपयोग व आचार संहिता के उल्लंघन मामले में महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। दरअसल, कल कांग्रेस महासचिव…